Jio ने पेश किया कैमरे और AI वाला चश्मा, फोन जेब से निकाले बिना ऐसे होगी UPI पेमेंट

Published on 10 अक्टू॰ 2026

भारत में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के दौरान Jio ने एक बेहद ही खास प्रोडक्ट को पेश किया है, जिसका नाम AI स्मार्ट ग्लासेस है. AI ग्लासेस की मदद से यूजर्स दुकान पर UPI पेमेंट पर कर सकते हैं, गौर करने वाली बात यह है कि इसको पॉकेट से बाहर निकालने की जरूरत नहीं है. 

AI ग्लासेस की मदद से बस QR कोड की तरफ देखना होगा, उसके बाद वॉयस कमांड दें और फिर पेमेंट कंप्लीट हो जाएगी. इस न्यू AI ग्लासेस को इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान शोकेश किया है. कंपनी ने कई वियरेबल प्रोडक्ट को पेश किया है, जिसमें कैमरा ग्लासेस, ऑडियो ग्लासेस और ईयरफोन समेत कई नाम शामिल हैं. 

कंपनी ने शेयर की गई जानकारी में बताया है कि इन डिवाइसों में स्कैन एंड पे, AI वॉयस असिस्टेंट, कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट, लाइव ट्रांसलेशन और AI नोट टेकिंग और लाइव क्रिकेट कमेंट्री जैसे फीचर्स शामिल है. 

सम्बंधित ख़बरें

खास है स्कैन एंड पे फीचर 

Jio AI Glasses के फीचर्स में सबसे खास स्कैन एंड पे है. कैमरा ग्लासेस की मदद से यूजर्स UPI QR कोड स्कैन कर सकते हैं. पेमेंट शुरू करने के लिए उसे सिर्फ वॉयस कमांड देनी होगी.

Jio AI Glasses

Jio AI Glasses के अंदर दो कैमरे लगे हैं. (Photo: ITG)

UPI सर्कल की मदद से यूजर एक ट्रांजैक्शन में 5,000 रुपये तक की पेमेंट कर सकते हैं. इसकी मैक्सिमम लिमिट 15 हजार रुपये का है. ये लिमिट जियो की तरफ से सेट नहीं की गई है, बल्कि इसको UPI सर्कल नियमों के तहत तय किया जाता है.   

यह भी पढ़ें: 5G को भूल जाइए, अब 6G की तैयारी! Jio का बड़ा दावा, 2030 में भारत में शुरू हो सकता है नया नेटवर्क

स्मार्टफोन पॉकेट से निकालने की जरूरत नहीं 

Jio AI ग्लासेस की मदद से स्मार्टफोन को पॉकेट से निकाले बिना ही UPI पेमेंट की जा सकती है. इसके लिए यूजर्स को ना तो स्मार्टफोन अनलॉक करने की जरूरत है और ना ही पेमेंट ऐप ओपन करने की जरूरत है. 

AI का इस्तेमाल सिर्फ सवाल के जवाब के लिए नहीं किया है, बल्कि यह एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो आपके कमांड पर काम कर सकती है. 

यह भी पढ़ें: साल भर में मार्केट से गायब हो गए 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स! कीमतें बढ़ कर हो गईं डबल, AI जिम्मेदार या कंपनियां?

Jio AI ग्लासेस का एक और अहम फीचर लाइव ट्रांसलेशन है. इसकी मदद से अलग-अलग भारतीय लैंग्वेज बोलने वाले दो अलग-अलग लोग एक दूसरे की बातों को समझ सकते हैं. 

Jio AI ग्लासेस की मदद से AI नोट ले सकेंगे, मीटिंग के दौरान जरूर पॉइंट्स बना देता है. वहीं, इसमें लाइव कमेंट्री का फीचर्स मिलता है, जो क्रिकेट के लाइव अपडेट्स देता है. 

---- समाप्त ----