Jharkhand Road Accident News: सड़क हादसों में 11 की मौत, सड़क पर बिछ गई लाशें, गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज जारी

Published on 15 अग॰ 2026

Jharkhand Road Accident News: बोकारो/लातेहार: झारखंड के दो अलग-अलग जिलों में आज भीषण सड़क हादसे हुए। दोनों हादसों में कुल 11 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा बोकारो जिले में हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन की बाइक  से टक्कर हो जाने की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बर्नी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर हुई। उन्होंने बताया कि चारों मृतक इसी थाना क्षेत्र के अमाडीह गांव के रहने वाले थे।

पिंड्राजोरा थाने के प्रभारी अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि, “राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण होने की आशंका है। मोटरसाइकिल सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के आमाडीह गांव निवासी 17 वर्षीय बुलेट प्रमाणिक, पिता हरि प्रमाणिक, 15 वर्षीय आनंद महतो, पिता परमेश्वर महतो, 17 वर्षीय डाक्टर महतो, पिता शक्तिपद महतो और 18 वर्षीय धना महतो, पिता बुद्धेश्वर महतो के रूप में हुई है। (Jharkhand Road Accident News) पिंड्राजोरा थाना की पुलिस ने चारों को चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल, बोकारो ले गई, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, धना महतो बाहर रहकर रोजगार करता था। वह मनसा पूजा मनाने के लिए शुक्रवार को ही घर आया था। शुक्रवार को ही चारों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बंगाल की ओर खाने-पीने गए थे।
लौटने के क्रम में सिधावनी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चारों के सिर में गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

Join Our Whatsapp Group

लातेहार में 7 लोगों की हुई मौत

Jharkhand Road Accident News: वहीं दूसरा सड़क हादसा झारखंड के लातेहार जिले में हुआ। यहां लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर एक ऑटो के ऊपर पलट गया। कंटेनर के नीचे ऑटो इस कदर दब गया कि उसका पूरा ढांचा चकनाचूर हो गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आटो में सवार लोगों के शव उसके बुरी तरह क्षतिग्रस्त ढांचे के अंदर फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए पुलिस व बचाव दल को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • खुराना ने खोला पुराने रिश्ते का राज! पूजा-पाठ से रोका तो मन में आया ये डर, बोलीं- ‘आस्था से समझौता नहीं कर सकती’ 
  • Subsidized Fertilizer Sales Stopped: राज्य में सब्सिडी वाले खाद की बिक्री पर रोक.. सरकार ने जारी किया आदेश, जानें कब से फिर होगी सप्लाई शुरू
  • Indonesia Earthquake Today Update: इंडोनेशिया भूकंप ने मचाई तबाही, कई इमारतें ढहीं, बचाव दल ने अब तक इतने लोगों के शव किए बरामद