Jhansi Dam Reel Viral: रील बनाने के चक्कर में 30 फीट ऊंचाई से पहूज डैम में लगा दी छलांग, दोनों पैर टूटे

Published on 7 सित॰ 2026

UP Jhansi Dam Reel Viral: उत्तर प्रदेश के झांसी (Jhansi News)  में एक युवक को रील का जुनून भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए उसने 30 फीट ऊंचाई से पहूज डैम (Pahuj Dam Jhansi)  में छलांग लगा दी। पर पानी कम होने की वजह से वह चट्टान पर जा गिरा और उसके पैर की दोनों हड्डियां टूट गईं। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें छलांग से पहले दोस्त मजाक में कहते सुनाई दे रहे हैं-"भगवान तेरी आत्मा को शांति दे।"

कम पानी वाली जगह गिरा युवक, दोनों पैर टूटे (Jhansi News) 

पुष्पेंद्र (Jhansi Pushpendra)  के पहूज डैम  के अंदर गिरते ही उसके दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई। वह जिस जगह गिरा, वहां पानी की गहराई काफी कम थी। इस वजह से उसका शरीर सीधे नीचे मौजूद जमीन से टकराया। हादसे में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई और दोनों पैर टूट गए। दोस्तों ने मदद के लिए आसपास के लोगों और पुलिस (Jhansi Police)  को सूचना दी। हादसे  (Jhansi Accident) के बाद मौके पर वीडियो बना रहे दोस्तों में घबराहट का माहौल था। लेकिन राहत की बात यह रही कि पुष्पेंद्र की जान बच गई। 

यह भी पढ़ें: Samastipur Train Liquor Smuggling: MR बनकर डॉक्टरों तक ब्रांडेड शराब पहुंचाने वाली थी नेहा, AC First में जीजा के साथ बिना टिकट सफर के 75 लीटर शराब के साथ पकड़ाई थी युवति

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को बाहर निकाला

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रासलैंड चौकी प्रभारी रणविजय सिंह पुलिस टीम के साथ पहूज बांध पहुंचे। पुलिस (Jhansi Police)  ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद उसके दोस्तों ने पुष्पेंद्र को निजी अस्पताल (Private Hospital) में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक कुछ सेकंड का वीडियो (Jhansi Viral Video)  किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

30 फीट ऊंचाई से छलांग बनी हादसे की वजह

आजकल Instagram (Social Media) और दूसरे सोशल मीडिया (Social Media)  प्लेटफॉर्म पर अलग तरह की Reel बनाने की होड़ रहती है। कई बार लोग वीडियो को अलग और ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए ऐसी जगहों पर पहुंच जाते हैं, जहां थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है। पुष्पेंद्र के मामले में भी करीब 30 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल से छलांग लगाना खतरनाक साबित हुआ। 

युवक को उम्मीद थी कि वह पानी में गिरेगा, लेकिन नीचे पानी कम होने के कारण वह जमीन पर गिर गया। अगर पानी की जगह कोई पत्थर या दूसरी सख्त चीज होती तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। इस घटना से यह साफ है कि सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की Reel के लिए अपनी जान जोखिम में डालना सही नहीं है। वीडियो बनाने से पहले जगह की गहराई और सुरक्षा की स्थिति देखना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Bhopal MBBS Interns Protest: भोपाल में स्टाइपेंड की मांग को लेकर MBBS इंटर्न्स का हल्लाबोल, गेट नंबर 2 को किया लॉक, पुलिस समझाने में जुटी 

लेखक