विज्ञापन
सार
Morena Truck Container Accident: मुरैना में बड़ा सड़क हादसा टला, 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से बचा कंटेनर, जेसीबी से केबिन काट पुलिस ने बचाई चालक की जान, NH-44 पर ट्रैफिक बहाल।

मुरैना में भीषण ट्रक हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)
विस्तार
Morena Truck Accident: मुरैना में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पांचवीं बटालियन गेट के सामने तेज रफ्तार कंटेनर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का केबिन बुरी तरह पिचक गया और ड्राइवर उसी में फंस गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से केबिन तोड़कर घायल ड्राइवर को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब आगरा की ओर से ग्वालियर जा रहे ट्रक के पीछे तेज रफ्तार कंटेनर आ रहा था। बताया जा रहा है कि कंटेनर चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। तभी सामने एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कंटेनर का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया।
कंटेनर हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस लेन तक पहुंचा
टक्कर के बाद कंटेनर हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस लेन तक पहुंच गया। हादसे में कंटेनर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हरियाणा के कैथल निवासी 36 वर्षीय चालक मनोज कुमार उसमें बुरी तरह फंस गया। उसके पैर केबिन की मुड़ी हुई चादरों में दब गए, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका।
सम्बंधित ख़बरें
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही कोतवाली और स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चालक को सुरक्षित निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई। मशीन की मदद से केबिन को काटकर और मोड़कर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव में चंद्रशेखर आजाद की एंट्री, हुंकार केतली पर वोट की अपील; भाजपा पर साधा निशाना
जिस जगह हुआ हादसा, वहां चल रही थी खुदाई
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जहां हादसा हुआ वहां सर्विस लेन के पास चंबल वाटर प्रोजेक्ट के लिए करीब 15 फीट गहरी खुदाई चल रही थी। रेलिंग और नाले की दीवार के कारण कंटेनर गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बच गया। अगर वाहन गड्ढे में गिर जाता तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा।
