Jawa 42 FJ 6 नए कलर्स में हुई लॉन्च, यहां पढ़ें कीमत पावरफुल इंजन और वारंटी की पूरी डिटेल्स - npoewvnwpnvp21

Published on 26 अग॰ 2026

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Jawa ने भारत में 42 FJ को 6 नए कलर्स के साथ लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती कीमकत अब 2,01,942 रुपए (एक्स-शोरूम) है। बेस कलर का विकल्प अब 6,992 रुपए ज्यादा महंगा है जबकि टॉप कलर का विकल्प पिछले वर्जन की तुलना में 10,992 रुपए ज्यादा महंगा है। बता दें कि, मैकेनिकली तौर पर बाइक में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

फीचर्स और इंजन

Jawa 42 FJ में पहली बार सेगमेंट फर्स्ट ब्रश किए हुए एल्युमीनियम टैंक पैनल, एक स्पोर्टी लुक और शानदार फिनिश दी गई है। इसका 334cc लिक्विड-कूल्ड DOHC सिंगल-सिलिंडर इंजन 7,000rpm पर 29.17PS की पावर और 5,000rpm 29.62nm का टॉर्क देता है। यह इस सेगमेंट की ज्यादातर 350cc मोटरसाइकिलों की तुलना में 42% तक ज्यादा पावर देती है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑल-LED लाइट्स दी गई हैं जो आज के समय के फीचर्स को जावा के पुराने और क्लासिक अंदाज से जोड़ते हैं।

यहां हर नए कलर ऑप्शन और उनकी कीमत दी की लिस्ट दी गई है:

Jawa All Stars 42 FJ

Ex Showroom (New Delhi)

All Stars Chrome

₹ 2,15,942/-

All Stars Nebula Blue

₹ 2,07,942/-

All Stars Matte Black (Red Clad)

₹ 2,07,942/-

All Stars Matte Black (Black Clad)

₹ 2,07,942/-

All Stars Aurora Green

₹ 2,01,942/-

All Stars Red

₹ 2,01,942/-

ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम

Jawa Yezdi मोटरसाइकिलें एक खास Ownership Asurance Program के साथ आती है जिसमें 4 साल या 50,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी, 6 साल तक के लिए एक्सटेंडेड वारंटी के विकल्प, 8 साल तक की रोडसाइड असिस्टेंस शामिल है। इसके अलावा, पूरे देश में कवरेज के सात 5 साल तक की AMC सुविधा मिलती है।

यहां इस बाइक के इंजन और फीचर्स की पूरी लिस्ट दी गई है:

PARAMETER

JAWA 42 FJ

CAPACITY

334 CC

ENGINE TYPE

SINGLE CYLINDER, 4 STROKE, LIQUID COOLED, DOHC

MAX POWER

29.17 PS @ 7500 R/MIN

MAX TORQUE

29.62 NM @ 5500RPM

FUEL SYSTEM

ELECTRONIC FUEL INJECTION

COMPRESSION RATIO

11:1

BORE STROKE

81 MM X 65 MM

EXHAUST

TWIN EXHAUST

WEIGHT

184 KG

FUEL TANK CAPACITY

12 L

WHEELBASE

1440 MM

SEAT HEIGHT

790 MM

GEAR BOX

CONSTANT MESH, 6 SPEED

FRAME

DOUBLE CRADLE

FRONT SUSPENSION

TELESCOPIC FORKS, Ø 41 MM

REAR SUSPENSION

TWIN SHOCK ABSORBER, GAS FILLED EMULSION WITH 5-STEP ADJUSTABLE PRE-LOAD

FRONT BRAKE TYPE

DISC WITH FLOATING CALIPER AND ABS

REAR BRAKE TYPE

DISC WITH FLOATING CALIPER AND ABS

FRONT DISC SIZE

320 MM

REAR DISC SIZE

240 MM

FRONT TYRE

100/90-18, 56H

REAR TYRE

140/70 R17, 66H

GROUND CLEARANCE

178 MM

यह भी पढ़ें- Pulsar के बाद Bajaj का नया प्लान रेडी, 2026 में लॉन्च कर सकता है 5-6 नई धांसू बाइक्स