Twinkle Khanna and Varun Dhawan Reaction: जंतर-मंतर पर चल रहे NEET प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड सितारों का समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में सलमान खान, आलिया भट्ट, आर माधवन से लेकर टीवी के भी तमाम सेलेब्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं. इसी बीच अब ट्विंकल खन्ना और वरुण धवन ने भी छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है. दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मौजूदा स्थिति पर अपनी रिएक्शन दिया. वरुण धवन ने स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट को लेकर कहा कि हर छात्र को सवाल करने का पूरा हक है और उनकी आवाज को सुना जाना चाहिए. वहीं, ट्विंकल खन्ना का कहना है कि उन्हें ऐसे देश का हिस्सा होने पर गर्व है जहां युवाओं में अब भी असहमति जताने की हिम्मत है.
बीते काफी वक्त से स्टूडेंट्स नीट एग्जाम लीक होने को लेकर जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं और लगातार ये प्रोटेस्ट बढ़ता जा रहा है. टीवी से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस प्रोटेस्ट का समर्थन कर रहे हैं. इसी बीच, वरुण धवन और ट्विंकल खन्ना भी स्टूडेंट्स के सपोर्ट में आई हैं, उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कर इस देश को युवाओं की हिम्मत को सलाम किया है.
वरुण धवन ने क्या कहा?
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “छात्र हमारे देश का भविष्य हैं. जब किसी छात्र का सपना टूटता है, तो वो सिर्फ एक व्यक्ति का सपना नहीं होता, बल्कि पूरे परिवार का सपना होता है. जब उन्हें लगे कि सिस्टम उन्हें निराश कर रहा है, तो उन्हें सवाल पूछने का पूरा अधिकार है. उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए, उनकी सुरक्षा होनी चाहिए और उनकी बातों पर ईमानदारी से ध्यान दिया जाना चाहिए. मैं ऑथोरिटीज से अपील करता हूं कि वो इन चिंताओं पर ध्यान दें और एक निष्पक्ष, ट्रांसपेरेंट और सही समाधान की दिशा में काम करें जिससे जवाबदेही तय हो सके. मुझे पूरी उम्मीद है कि ये छात्रों का ही विरोध-प्रदर्शन बना रहेगा. इसका मुख्य ध्यान उन मुद्दों पर होना चाहिए जो छात्रों को प्रभावित करते हैं और उन समाधानों पर जिनकी वो हकदार हैं. शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक अधिकार है और हर छात्र को इस अधिकार का इस्तेमाल करने की अनुमति मिलनी चाहिए. जय हिंद.”
ट्विंकल खन्ना का रिएक्शन
ट्विंकल खन्ना ने अपनी इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में लिखा, मुझे गर्व है कि मैं ऐसे देश का नागरिक हूं जहां हमारे युवाओं में अब भी असहमति जताने, विरोध करने, आंसू गैस और लाठीचार्ज का सामना करने का साहस है. दुख की बात ये है कि उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है.” ट्विंकल खन्ना की इस पोस्ट में तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं और अपना रिएक्शंस दे रहे हैं.

सना चौधरी
सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया. इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.
Read More