Janmashtami 2026 Activities for Kids: श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2026 पर बच्चों के साथ बनाएं कृष्ण मुकुट, बांसुरी, रंगोली और कराएं दही हांडी समेत 6 मजेदार और सुरक्षित एक्टिविटीज।
Janmashtami Activates Ideas: जन्माष्टमी सिर्फ पूजा-पाठ और सजावट का त्योहार नहीं है बल्कि बच्चों को भारतीय संस्कृति, भगवान कृष्ण की कहानियों और पारंपरिक गतिविधियों से जोड़ने का शानदार मौका भी है। अगर आप भी चाहते हैं कि बच्चे को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कुछ अलग सिखाया जाए तो 6 एक्टिविटीज काम आसान कर सकती हैं।
1) मोरपंख से बनवाएं मुकुट
लड्डू गोपाल की पहचान बिना मोरपंख अधूरी मानी जाती है। ऐसे में जन्माष्टमी 2026 पर आप उसे खूबसूरत से मुकुट बनवा सकते हैं। इसके लिए कार्डबोर्ड, कलरफुल पेपर, गोंद और मोर पंख की आवश्यकता होगी। यह एक्टिविटी बच्चों की फाइन स्किल और क्रिएटिविटी को बढ़ाने में मदद करेगा।
- 4-8 साल के बच्चों के लिए बेस्ट
- बच्चे इसमें क्रिएटिविटी, कलर कॉम्बिनेशन और फाइन मोटर स्किल सीखेंगे
नोट- बच्चों को कैंची देने की बजाय कटे हुए कार्डबोर्ड और पेपर दें
2) बच्चे से बनाएं कृष्ण की बांसुरी
भगवान कृष्ण की बांसुरी बच्चे पर रखी बेकार चीजोंस से भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए कार्डबोर्ड ट्यूब लें और इसे रंगीन पेंट या फिर चार्ट पेपर से कवर करें। अब किनारे पर छोटा सा छेद करते हुए मोती या चार्म से डेकोरेट करें। इसका इस्तेमाल किड्स प्रस्तुति देने में कर सकते हैं।
- 5-10 साल के बच्चों के लिए बेस्ट एक्टिविट
- क्राफ्टिंग, इमेजिनेशन सीखने का मौक
3) दही हांडी एक्टिविटी
जन्माष्टमी का नाम सुनते ही Dahi Handi का नाम भी जरूर होता है। आप बच्चों से ऐसा कुछ करवा सकते हैं। चूंकि बच्चों को पिरामिड बनाकर ऊपर चढ़ाना सुरक्षित नहीं है। इसकी बजाय माखन की मटकी को थोड़ा सी ऊंचाई पर बांधे और बच्चों को सॉफ्ट बॉल बारी-बारी से मटकी में डालने के लिए कहे, जो ऐसा कर पाए उसे इनाम दें। यह निशाना लगाने की क्षमता को बेहतर करता है।
- 5-10 साल के बच्चों के लिए चुनें
हैंड आई कॉर्डिनेशन, फोकस करने की प्रैक्टिस
नोट- बच्चों को ऊंचाई पर चढ़ने न दें। साथ ही दही हांडी के लिए कांच की मटकी की बजाय मिट्टी की मटकी इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें- खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड इयररिंग्स, सोने जैसी चमक कीमत ₹199 से कम
4) जन्माष्टमी रंगोली डिजाइन
बच्चों को व्यस्त रखने के लिए आप जन्माष्टमी या श्रीकृष्ण रंगोली बनवा सकती हैं। यह उनकी क्रिएटिविटी को दिखाने का सबसे आसान तरीका है। बाजार में तमाम तरह के रंग, रंगोली बनाने वाला सांचा आसानी से मिल जाता है।
- 4-12 साल के बच्चों के लिए चुनें
- रंगोली बच्चों के क्रिएटिविटी और कलर बैलेंस सिखाएगी
ये भी पढ़ें- टीचर्स को दें 10 काम के गिफ्ट, रोज आएंगे इस्तेमाल
5) माखन प्लेडो
जब बात लड्डू की गोपाल की आती है तो माखन का नाम बच्चों के जहन में जरूर होता है। इसी थीम पर आप बच्चों के लिए बटर प्लेडो तैयार करें। Play Doh एक तरह का नॉन टॉक्सिक आता होता है, जिसकी मदद से छोटे-छोटे मटके, बांसुरी, गाय या अन्य चीजें बनाई जा सकती हैं। प्लेडो को दबाना, बेल और पिंच करने हाथों की मांसपेशियों के इस्तेमाल को बढ़ावा देता है।
- 3-8 साल के बच्चे के लिए बेस्ट एक्टिविटी
- बच्चे फाइन मोटर स्किल, इमेजिनेशन सीखेंगे
नोट- छोटे बच्चों क मोल्डिंग डो मुंह में न डालने दें और इस्तेमाल के बाद हाथ जरूर धुलवाएं।
6) राधा कृष्ण नाटक
जन्माष्टमी पर बच्चों को कृष्ण -राधा बनाना भी मजेदार एक्टिविटी है। इसे केवल फोटो क्लिक तक सीमित न रखें। इसकी बजाय बच्चों से छोटी सी कहानी देकर रोल प्ले करवाएं। यह एक्टिविटी बच्चों को अपनी भावनाएं व्यक्त करने और दूसरे किरदार के नजरिए को समझने का मौका देती है।
- 6-12 साल के बच्चों के लिए एक्टिविटी
- बच्चे कम्यूनिकेशन, कॉन्फिडेंस और टीमवर्क सीखेंगे
नोट- बच्चों को डायलॉग रटाने की बजाय कहानी समझाकर अपने शब्दों में बोलने दें।
किड्स एक्टिविटी टिप्स
- बच्चों के लिए Janmashtami Activities भले मजेदार हो लेकिन सुरक्षित होना भी जरूरी है। इसके लिए इन बातों का ध्यान रखें-
- छोटे बच्चों को कैंची, हॉट ग्लू या कोई शार्प चीजें अकेले मत दें
- छोटे बीड्स, मोती और डेकोरेटिव आइटम टोडलर्स से दूर रखें
- दही हांडी पर पिरामिड बनाने की बजाय बच्चों से निशाना लगवाएं
- एक्टिविटी को कॉम्पिटिशन की बजाय लर्निंग का हिस्सा बनाएं