Jailer 2: साउथ सिनेमा के मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म के प्रमोशन जोर-शोर से चल रहे हैं. और फैन्स में इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है. फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में नजर आएंगे. उनके अलावा राम्या कृष्णन, योगी बाबू और विनायकन जैसे कलाकार भी हैं. यूं तो इस फिल्म में नोरा फतेही का स्पेशल डांस नंबर है, जिसे रिलीज किया जा चुका है. पर पहले पार्ट में तमन्ना भाटिया ने डांस नंबर किया था, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. इसी बीच पता लगा कि रजनीकांत एक बार फिर पार्ट 2 में उनका एक गाना चाहते थे, पर बात नहीं बन पाई.
दरअसल Jailer के पहले पार्ट में तमन्ना भाटिया का स्पेशल डांस नंबर ‘कावाला’ इंटरनेट पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था. और उनके मूव्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. हाल ही में खुद सुपरस्टार रजनीकांत ने एक खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि वो भी यही चाहते थे कि फिल्म में तमन्ना भाटिया का एक गाना जरूर होना चाहिए. हालांकि, मेकर्स और डायरेक्टर ने कहानी की डिमांड और फ्रेश एलिमेंट्स को ध्यान में रखते हुए इस बार एक अलग ट्रैक चुना.
‘जेलर 2’ के लिए क्या चाहते थे रजनीकांत?
सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा, ”जेलर 2 में सिर्फ एक ही चीज मिसिंग है और वो हैं तमन्ना. मैंने नेल्सन से कहा था कि तमन्ना के लिए एक गाना रख लो.” इस पर नेल्सन ने रजनीकांत को जवाब देते हुए कहा, ”सर, सिर्फ इसलिए कि आपको पसंद है, मैं गाना नहीं रख सकता.” रजनीकांत ने तुरंत इस बात को क्लियर करते हुए कहा, ”मैंने यह नहीं कहा कि यह मुझे पसंद है. अगर मैं सिर्फ अपनी पसंद की चीजें करता, तो आज बेंगलुरु चला गया होता. मैं आज भी इस फील्ड में इसलिए टिका हुआ हूं क्योंकि मैं वो काम कर रहा हूं जो दर्शकों को पसंद आ रहा है.” इस तरह सुपरस्टार ने इशारा किया कि वो ‘जेलर 2’ में तमन्ना का गाना सिर्फ इसलिए चाहते थे, क्योंकि दर्शक उन्हें देखना पसंद करते हैं.
‘जेलर 2’ में किसका कैमियो होगा?
दरअसल जेलर में कैमियो की बात करें तो पहली ‘जेलर’ में मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ नजर आए थे. जो इस पार्ट में भी दिखेंगे. इनके अलावा, ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति के स्पेशल कैमियो भी नजर आएंगे.
‘जेलर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
साल 2023 में रिलीज हुई ‘जेलर’ ने भारत में 348.55 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 604.50 करोड़ रहा था. फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में 48.35 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी. अब देखना होगा कि ‘जेलर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर कैसी ओपनिंग मिलती है?

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More