Sugarcane Jaggery Plant Accident: महाराष्ट्र में काम करने गए लखीमपुर के 25 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वो गुड़ की उबलती चाशनी की कड़ाही में गिर गया था. करीब एक मिनट तक वो अंदर फंसा रहा और मदद के लिए चिल्लाता रहा.
Maharashtra Gud Plant Accident: महाराष्ट्र के एक गुड़ प्लांट में काम करने वाले लखीमपुर के 25 साल के युवक की उबलती चाशनी में गिरने से मौत हो गई. यह घटना 21 अगस्त की है, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया. मृतक का नाम दानिश था, जो लखीमपुर के ईसानगर के मूड़ी गांव का रहने वाला था. उसकी शादी दो साल पहले हुई थी. परिवार पर 70,000 रुपये का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए वह करीब चार महीने पहले 15 अन्य लोगों के साथ महाराष्ट्र काम करने गया था.
करीब एक मिनट तक फंसा रहा, फिर साथियों ने बाहर निकाला
21 अगस्त को दोपहर 2:25 बजे दानिश उस कड़ाही के किनारे पर खड़ा था जिसमें गुड़ की चाशनी उबल रही थी. अचानक उसे चक्कर आया और उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सीधे खौलती चाशनी में जा गिरा. वह मदद के लिए चीखने लगा, "भाई बचा लो, बचा लो."
उसकी चीखें सुनकर साथी मजदूर मदद के लिए दौड़े. मजदूरों ने उसे करछुल से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे. आखिरकार, दो-तीन मजदूरों ने हिम्मत दिखाकर उसे बाहर निकाला. तब तक उसके पूरे शरीर की चमड़ी उधड़ चुकी थी. जलन कम करने के लिए उस पर पानी डाला गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
हादसे के बाद, महाराष्ट्र पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव को मूड़ी गांव भेज दिया. जब शनिवार को शव गांव पहुंचा, तो परिवार वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया और दानिश के साथ गए मजदूरों पर आरोप लगाए. बाद में पुलिस ने उन्हें प्लांट का CCTV फुटेज दिखाया, जिसके बाद परिवार शांत हुआ. सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है.
दानिश के परिवार में उसकी पत्नी, दो महीने का बेटा, माता-पिता और एक बड़ा भाई और बहन हैं. उसके बड़े भाई गुड्डू पर 70,000 रुपये का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए ही दानिश महाराष्ट्र गया था.
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।