Updated On: Jul 17, 2026 | 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार
JD Mall Poor Condition: अमरावती के J&D मॉल में अव्यवस्था और पार्किंग समस्या को लेकर मनपा ने निरीक्षण किया। व्यापारियों की शिकायतों के बाद बिल्डर को मरम्मत और सुधार कार्य जल्द शुरू करने की चेतावनी दी।

अमरावती महानगरपालिका (सोर्सः सोशल मीडिया)
विस्तार
Amravati Municipal Corporation: अमरावती शहर के प्रसिद्ध जे एंड डी मॉल में फैली अव्यवस्था और पार्किंग की बदहाली को लेकर स्थानीय व्यापारियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मनपा एक्शन मोड में आ गई है। विधायक रवि राणा के निर्देशों पर मनपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और अधिकारियों की टीम ने मॉल का औचक निरीक्षण दौरा किया।
इस दौरान मॉल की दयनीय स्थिति को देखकर पदाधिकारियों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और बिल्डर को सख्त चेतावनी जारी की। भेंडे दौराजे एंड डी मॉल के स्थानीय व्यापारियों ने अपनी समस्याओं, बुनियादी सुविधाओं की कमी और अन्य शिकायतों को लेकर विधायक रवि राणा को बारबार ज्ञापन सौंपे थे।
J&D मॉल में अव्यवस्था और पार्किंग समस्या पर कार्रवाई
इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए राणा के निर्देशानुसार उपमहापौर सचिन भेंडे और गटनेता नाना आमले ने मनपा के आला अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जे एंड डी मॉल का संयुक्त निरीक्षण दौरा किया। निरीक्षण के दौरान मॉल के भीतर और पार्किंग क्षेत्र में फैली भारी अव्यवस्था व दुर्दशा देखकर सीधे तौर पर महानगरपालिका द्वारा निर्धारित बिल्डर की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मनपा ने बिल्डर को दिया अल्टीमेटम
बिल्डर की इसी गंभीर लापरवाही के चलते मॉल के व्यापारी और वहां आने वाले ग्राहक बेहद परेशान हैं, जिसके कारण बिल्डर और मनपा प्रशासन के खिलाफ व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मरम्मत व सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश अधिकारियों और पदाधिकारियों ने दोटूक शब्दों में कहा कि बिल्डर के स्तर पर चल रही लापरवाही को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये भी पढे़: संभाजीनगर में अवैध होर्डिंग्स पर मनपा की अंतिम चेतावनी, 18 जुलाई तक खुद हटाएं, वरना होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
J&D मॉल पर मनपा की सख्त कार्रवाई
बिल्डर को तुरंत मॉल की पार्किंग और अन्य जगहों पर आवश्यक मरम्मत व सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। यदि बिल्डर द्वारा जल्द से जल्द यह कार्य पूरा नहीं किया गया, तो महानगरपालिका इस जे एंड डी मॉल के मार्केट को खुद अपने नियंत्रण में ले लेगी।
इस समय अतिरिक्त आयुक्त महेश देशमुख, उपायुक्त नरेंद्र वानखड़े, कार्यकारी अभियंता कांबले, शहर अभियंता रवींद्र पवार, अतिरिक्त अतिक्रमण विभाग प्रमुख योगेश कोल्हे, बाजार लाइसेंस विभाग के उदय चव्हाण, डॉ. जाधव तथा अन्य संबंधित मनपा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
