iQOO Z11 Lite 5G: 20 हजार से कम में लॉन्च हुआ ये 5जी फोन, मिलेगा ₹1500 का इंस्टेंट डिस्काउंट

Published on 24 जुल॰ 2026

iQOO Z11 Lite 5G: 20 हजार से कम में लॉन्च हुआ ये 5जी फोन, मिलेगा ₹1500 का इंस्टेंट डिस्काउंट

Iqoo Z11 Lite 5g LaunchedImage Credit source: आईकू

iQOO ने iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन को 20 हजार रुपए से कम की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर दिया है. मिड रेंज सेगमेंट में उतारा गया ये लेटेस्ट 5जी फोन कंपनी के Z10 Lite 5G का ही अपग्रेड वर्जन है. ये फोन मिडनाइट ब्लू और सोलर फ्लैम दो रंगों में उतारा गया है. खासियतों की बात करें तो ये फोन आपको एआई पावर्ड फीचर्स, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ मिलेगा. इसके अलावा इस हैंडसेट को 3 रैम और स्टोरेज ऑप्शन्स में उतारा गया है. फोन में एआई कैप्शन और एआई क्रिएशन जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है.

iQOO Z11 Lite Price in India

इस आईकू स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 19499 रुपए, 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 21499 रुपए, 6 जीबी रैम और 256 जीबी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 24,499 रुपए है. लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो ये वेरिएंट्स आपको क्रमशः 17,999 रुपए, 19,999 रुपए और 22,999 रुपए में मिलेंगे.

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस बैंक और SBI कार्ड ट्रांजैक्शन पर 1500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट, इसके अलावा तीन महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी है. फोन की सेल 30 जुलाई दोपहर 12 बजे से कंपनी की साइट, अमेजन, वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स और कुछ खास रिटेल आउटलेट्स पर शुरू हो जाएगी.

iQOO Z11 Lite 5G Specifications

  • प्रोसेसर: इस मिड रेंज फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, इसका एंटूटू स्कोर 5,79,000 से ज्यादा है.
  • बैटरी: 6500mAh बैटरी फोन में दी गई है जिसे लेकर दावा किया गया है कि फुल चार्ज पर बैटरी 80 घंटे तक कंटीन्यूअस म्यूजिक प्लैबक ऑफर करती है. इसके अलावा ये फोन 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, इसके अलावा रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग 2.0 जैसे खूबियां भी इस फोन में मिलती हैं.
  • कैमरा: फोन के बैक में 50 मेगापिक्सल सोनी प्राइमरी सेंसर, साथ में 0.08 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है, सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
  • डिस्प्ले: फोन में 6.74 इंच एचडी एलसीडी डिस्प्ले है, ये हैंडसेट आपको 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा.
  • रैम: 6 जीबी रैम के साथ 6 जीबी वर्चुअल रैम है, साथ ही 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Lava ने लॉन्च किए 2 सस्ते स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी फूंकेगी Virat V1 5G में जान

तरुण चड्ढा

तरुण चड्ढा

स्कूल में पढ़ते वक्त ही गैजेट्स से लगाव होने लगा था और फिर 11वीं कक्षा में पहुंचने के बाद ही सोच लिया था कि स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद किस दिशा में आगे बढ़ना है. आईपी यूनिवर्सिटी में 5 साल जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद मीडिया में करियर की शुरुआत हुई. गैजेट्स से लगाव होने की वजह से मीडिया में एंट्री के बाद से टेक जर्नलिस्ट की भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया में सफर का आगाज़ नवोदय टाइम्स से हुआ, इसके बाद इंडिया न्यूज, जनसत्ता, एनबीटी जैसे बड़ी कंपनियों में काम करने का सुनहरा अवसर मिला और साथ ही इंडस्ट्री से जुड़ी कईं दिग्गजों से बहुत कुछ सीखने को मिला. हर दिन उठने के बाद यही सोचता हूं कि आज कुछ नया सीखना है और यही जुनून लेकर आगे बढ़ रहा हूं. पिछले 8 सालों से इंडस्ट्री से जुड़ा हूं और अभी टीवी9 में टेक-ऑटो सेक्शन में काम कर रहा हूं.

Read More

google button