iQOO Z11 Lite होगा 20 हजार से कम कीमत में लॉन्च, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Published on 17 जुल॰ 2026

iQOO Z11 Lite होगा 20 हजार से कम कीमत में लॉन्च, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Iqoo Z11 Lite India LaunchImage Credit source: अम

iQOO Z11 Lite अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाला है, लॉन्च से पहले कंपनी ने इस लेटेस्ट फोन को लेकर टीजर जारी करना शुरू कर दिया है. अब इस अपकमिंग स्मार्टफोन के प्राइस रेंज का खुलासा हुआ है, जिससे यह कंफर्म हो गया है कि यह एक मिड-रेंज फोन होगा. इसके अलावा, इस आईकू फोन के लिए अलग से एक माइक्रोसाइट भी बनाई गई है जिससे फोन की बैटरी, चार्जिंग सपोर्ट, कैमरा और डिस्प्ले फ़ीचर का पता चलता है. iQOO Z11 Lite में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6000 ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. iQOO Z11 Lite अगले हफ्ते 24 जुलाई को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा.

iQOO Z11 Lite Price in India

गैजेट्स 360 की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस आईकू स्मार्टफोन को 20,000 रुपए से कम की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी इसे एक वैल्यू-फोकस्ड स्मार्टफोन के तौर पर पेश करेगी, जिसका प्राइमरी कस्टमर बेस स्टूडेंट्स होंगे. इसके अलावा फोन के लिए बनी माइक्रोसाइट से ये कंफर्म होता है कि फोन में 6500mAh की बैटरी होगी, जिसके बारे में दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज पर फोन की बैटरी 20 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग या 80 घंटे तक म्यूज़िक प्लेबैक दे सकती है.

इसके अलावा फोन 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा, कंपनी का दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में 8 घंटे की कॉलिंग या 7.2 घंटे का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक मिलेगा. बैटरी के बारे में दावा किया गया है कि यह 5 साल के इस्तेमाल के बाद भी अपनी ओरिजिनल कैपेसिटी का 80 परसेंट बनाए रखेगी. फोन वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग 2.0 को भी सपोर्ट करेगा. यह ड्यूरेबिलिटी के लिए MID-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ भी आएगा. कैमरा सेटअप की बात करें तो ये फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा जाएगा.

ये भी पढ़ें- OnePlus ने ऐसे लगाई थी Apple-Samsung के गढ़ में सेंध, ग्राहकों का दिल जीतने की ये थी स्ट्रैटेजी

तरुण चड्ढा

तरुण चड्ढा

स्कूल में पढ़ते वक्त ही गैजेट्स से लगाव होने लगा था और फिर 11वीं कक्षा में पहुंचने के बाद ही सोच लिया था कि स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद किस दिशा में आगे बढ़ना है. आईपी यूनिवर्सिटी में 5 साल जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद मीडिया में करियर की शुरुआत हुई. गैजेट्स से लगाव होने की वजह से मीडिया में एंट्री के बाद से टेक जर्नलिस्ट की भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया में सफर का आगाज़ नवोदय टाइम्स से हुआ, इसके बाद इंडिया न्यूज, जनसत्ता, एनबीटी जैसे बड़ी कंपनियों में काम करने का सुनहरा अवसर मिला और साथ ही इंडस्ट्री से जुड़ी कईं दिग्गजों से बहुत कुछ सीखने को मिला. हर दिन उठने के बाद यही सोचता हूं कि आज कुछ नया सीखना है और यही जुनून लेकर आगे बढ़ रहा हूं. पिछले 8 सालों से इंडस्ट्री से जुड़ा हूं और अभी टीवी9 में टेक-ऑटो सेक्शन में काम कर रहा हूं.

Read More

google button