iPhone 18 Pro Max को टक्कर देने वाला ये Android फोन फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं है. जानें इसकी दमदार स्पेसिफिकेशंस, खास फीचर्स और कीमत.
Written By : हिमांशु तिवारी | Updated at : 30 Sep 2026 06:34 PM (IST)
Apple का नया iPhone 18 Pro Max इस साल कंपनी का सबसे प्रीमियम और पावरफुल iPhone है. ऐसे में Android यूजर्स के सामने सवाल है कि आखिर इस फोन के मुकाबले कौन-सा Android स्मार्टफोन खड़ा होता है? दरअसल, Samsung Galaxy S26 Ultra iPhone 18 Pro Max के सबसे करीब बैठता है. दोनों फोन प्रीमियम हार्डवेयर, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के साथ आते हैं.
1/6

Samsung Galaxy S26 Ultra और iPhone 18 Pro Max का साइज लगभग एक जैसा है. Samsung का फोन थोड़ा बड़ा है लेकिन अंतर बहुत ज्यादा नहीं है. दोनों डिवाइस में 12GB RAM का ऑप्शन मिलता है. हालांकि Galaxy S26 Ultra में 16GB RAM वाला वेरिएंट भी उपलब्ध है. दूसरी ओर, Apple स्टोरेज के मामले में आगे जाता है. iPhone 18 Pro Max को 2TB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है जबकि Galaxy S26 Ultra की मैक्सिमम स्टोरेज 1TB तक है.
2/6

iPhone 18 Pro Max में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है. यह 2nm प्रोसेस पर बेस्ड है और फोन की परफॉर्मेंस के साथ-साथ पावर एफिशिएंसी को बेहतर बनाने पर फोकस करता है. वहीं Galaxy S26 Ultra में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है.
3/6

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Samsung का प्रोसेसर मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में बढ़त दिखा सकता है जबकि Apple का चिप सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में मजबूत नजर आता है. हालांकि रोजमर्रा के इस्तेमाल, गेमिंग और मल्टीटास्किंग में दोनों फोन हाई-एंड परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं.
4/6

कैमरा दोनों फोन के बीच सबसे बड़ा अंतर है. Galaxy S26 Ultra में 200MP का मुख्य कैमरा मिलता है जबकि iPhone 18 Pro Max में 48MP का मुख्य कैमरा दिया गया है. लेकिन सिर्फ मेगापिक्सल के आधार पर Apple को पीछे नहीं माना जा सकता. iPhone 18 Pro Max का मुख्य कैमरा वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी के साथ आता है. यानी कैमरा कंडिशन के हिसाब से अपर्चर को खोल और बंद कर सकता है. इससे खासतौर पर अलग-अलग लाइटिंग कंडिशन में फोटोग्राफी पर बेहतर कंट्रोल मिल सकता है.
5/6

iPhone 18 Pro Max में करीब 5,567mAh क्षमता की बैटरी बताई गई है. वहीं Galaxy S26 Ultra भी बड़े बैटरी पैक और फ्लैगशिप हार्डवेयर के साथ आता है. दोनों फोन लंबे समय तक इस्तेमाल, गेमिंग, कैमरा और मल्टीटास्किंग जैसे कामों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं.
6/6

अमेरिकी बाजार में iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत $1,299 है. Galaxy S26 Ultra का 256GB और 12GB RAM वाला मॉडल भी इसी कीमत के आसपास आता है. यानी कीमत के लेवल पर भी दोनों सीधे प्रतिद्वंद्वी हैं.
Published at : 30 Sep 2026 06:34 PM (IST)