
Infinix GT 50 Pro की लॉन्च डेट कंफर्म, गेमिंग फोन में मिलेगा खास लिक्विड कूलिंग सिस्टम, दो कलर में होगी एंट्री
Infinix भारतीय बाजार में अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन GT 50 Pro लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के साथ कलर ऑप्शन की जानकारी भी साझा कर दी है. यह फोन 27 अक्टूबर को भारत में पेश होगा और बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध रहेगा. इसे कंपनी की GT सीरीज में Infinix GT 30 Pro के अपग्रेड के तौर पर देखा जा रहा है, जो पिछले साल जून में भारत आया था.
Cyber Mecha डिजाइन और दो कलर ऑप्शन
Infinix GT 50 Pro का डिजाइन Cyber Mecha थीम पर तैयार किया गया है. इसमें सुपरकार के आकार और एरोडायनामिक लाइन्स से प्रेरित डिजाइन देखने को मिलेगा. फोन के पिछले पैनल पर केवलर-स्टाइल टेक्सचर दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, इसका मकसद मजबूती और हल्के डिजाइन के बीच संतुलन बनाए रखना है.
यह फोन Black Abyss और Red Blaze कलर ऑप्शन में आएगा. Black Abyss मॉडल में ग्रीन एक्सेंट, जबकि Red Blaze वेरिएंट में रेड एक्सेंट दिया गया है. दोनों कलर में फोन का गेमिंग लुक उभरकर सामने आता है.
लिक्विड कूलिंग सिस्टम होगा खास
इस फोन की प्रमुख खासियत इसका HydroFlow लिक्विड कूलिंग सिस्टम है. कंपनी ने इसके रियर पैनल पर एक खास विंडो दी है, जिसके जरिए कूलिंग चैनल दिखाई देते हैं. Infinix इसे ‘Explicit Viewport Design’ कहती है. खास प्रिंटिंग तकनीक से इसमें रोशनी और परछाई का इस्तेमाल करके 3D मैकेनिकल पाइप जैसा इफेक्ट तैयार किया गया है.
कंपनी के अनुसार, फोन में खुद विकसित किए गए फ्लो चैनल और डुअल-पंप सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है. यह सिस्टम गेमिंग के दौरान पैदा होने वाली गर्मी को बाहर निकालने में मदद कर सकता है. हालांकि, इसकी वास्तविक कूलिंग परफॉर्मेंस का पता इस्तेमाल और टेस्टिंग के बाद ही चलेगा.
Infinix GT 50 Pro के स्पेसिफिकेशन
ग्लोबल वेरिएंट के अनुसार, फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED LTPS डिस्प्ले मिलेगा. यह 144Hz रिफ्रेश रेट, 330Hz टच सैंपलिंग रेट और 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट के साथ 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है. फोन Android 16 पर आधारित XOS 16 पर चलता है.
8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है
फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 13MP कैमरा मिलता है. ग्लोबल मॉडल में 6,500mAh बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है.फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी विकल्प भी मिलते हैं. भारत में इसकी कीमत और उपलब्ध होने वाले वेरिएंट की जानकारी लॉन्च के समय सामने आ सकती है.
यह भी पढ़ें- घर को स्मार्ट बनाने की तैयारी में Apple! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे नए HomePod Mini और Apple TV 4K
पर्स से गायब हुआ डेबिट या क्रेडिट कार्ड? घबराने के बजाय तुरंत उठाएं ये कदम, फ्रॉड का खतरा होगा कम

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More