India vs Pakistan Live Score, Asian Games Final: भारत ने जीता क्रिकेट का गोल्ड, पाकिस्तान को रोमांचक फाइनल में 19 रन से हराया

Published on 3 अक्टू॰ 2026

LIVE Cricket Score & Updates

  • 03 Oct 2026 01:42 PM (IST)

    IND vs PAK, LIVE: पाक 19 रन से हारा, भारत ने 19वां गोल्ड जीता

    एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के गोल्ड मेडल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया. पहले खेलते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी. एशियन गेम्स 2026 में ये भारत को क्रिकेट में मिला दूसरा गोल्ड है. वहीं ओवर ऑल ये भारत की झोली में आया 19वां गोल्ड मेडल है.

  • 03 Oct 2026 01:39 PM (IST)

    IND vs PAK, LIVE: गोल्ड मेडल जीतने के बाद टीम इंडिया ने लहराया तिरंगा

    भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद मैदान पर तिरंगा लहराया. उसके बाद सभी खिलाड़ियों ने मैदान के चक्कर लगाए. भारत का ये एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट में लगातार दूसरा गोल्ड है. भारत से हार के बाद पाकिस्तान को सिल्वर मेडल मिला है. इससे पहले पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीम के पास सिर्फ एशियन गेम्स का ब्रॉन्ज मेडल था. मतलब ये पहली बार है जब पाकिस्तान ने सिल्वर जीता है.

  • 03 Oct 2026 01:33 PM (IST)

    IND vs PAK, LIVE: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

    एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल भारत ने जीत लिया है. भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. ये एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट इवेंट में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है.

  • 03 Oct 2026 01:24 PM (IST)

    IND vs PAK, LIVE: रोमांचक हुआ गोल्ड मेडल मैच

    भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच अब रोमांचक होता दिख रहा है. नवाज और मसूद की जोड़ी क्रीज पर हैं और तेजी से पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड को टारगेट की तरफ बढ़ाती दिख रही है.

  • 03 Oct 2026 01:21 PM (IST)

    IND vs PAK, LIVE: 2 जीवनदान के बाद हसन नवाज बने खतरा

    भारत ने पाकिस्तान के जिस बल्लेबाज को 2 जीवनदान दिए, अब वही खतरा बनता दिख रहा है. हम बात कर रहे हैं हसन नवाज की, जिनका 4 रन और 59 रन के निजी स्कोर पर कैच छूटा था. लेकिन उसी का फायदा उठाते हुए हसन नवाज अब बड़ी पारी खेलते दिख रहे हैं.

  • 03 Oct 2026 01:05 PM (IST)

    IND vs PAK, LIVE: शिवम दुबे ने सैम अयूब को किया आउट

    सैम अयूब और हसन नवाज की जोड़ी भारत के लिए सिरदर्द बनती दिखी तो ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंद शिवम दुबे को थमाई. दुबे ने आते ही पहली ही गेंद पर सैम अयूब को आउट कर सिरदर्द बनती साझेदारी को तोड़ दिया. सैम अयूब ने 22 गेंदों पर 29 रन बनाए. वहीं चौथे विकेट के लिए उन्होंने हसन नवाज के साथ 87 रन की साझेदारी की.

  • 03 Oct 2026 12:57 PM (IST)

    IND vs PAK, LIVE: हसन नवाज ने जड़ा अर्धशतक

    पाकिस्तान के बल्लेबाज हसन नवाज ने 28 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. उनका कैच 4 रन के निजी स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ा था. हसन नवाज की तेज तर्रार पारी की बदौलत पाकिस्तान की टीम मुकाबले में वापसी करती दिख रही है.

  • 03 Oct 2026 12:37 PM (IST)

    IND vs PAK, LIVE: वैभव सूर्यवंशी को इंजरी

    वैभव सूर्यवंशी को चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. वैभव को चोट पाकिस्तान की पारी के 9वें ओवर में लगा. ये ओवर अभिषेक शर्मा डाल रहे थे, जिनकी तीसरी गेंद पर हसन नवाज का कैच लपकने के चक्कर में वैभव सूर्यवंशी को हाथ की हथेली में चोट लगी है. नवाज का वो कैच तब छूटा जब वो 4 रन बनाकर खेल रहे थे.

  • 03 Oct 2026 12:28 PM (IST)

    IND vs PAK, LIVE: 40 रन के अंदर पाकिस्तान के 3 विकेट गिरे

    एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के गोल्ड मेडल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 3 झटके दे दिए हैं. ये तीनों झटके पाकिस्तान को 40 रन के अंदर लगे. पाकिस्तान के 2 विकेट पावरप्ले में गिरे. वहीं तीसरा झटका उस्मान खान के तौर पर पावरप्ले के बाद पहली गेंद पर लगा. पाकिस्तान के गिरे पहले 3 में से 2 विकेट अक्षर पटेल ने लिए. वहीं एक विकेट सुंदर ने लपका.

  • 03 Oct 2026 12:17 PM (IST)

    IND vs PAK, LIVE: साहिबजादा फरहान आउट

    एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के फाइनल में भारत को पहली सफलता मिल गई है. भारत को ये कामयाबी उसके कप्तान साहिबजादा फरहान के तौर पर मिली, जो 10 रन बनाकर आउट हुए. साहिबजादा का विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने लिया.

  • 03 Oct 2026 12:14 PM (IST)

    IND vs PAK, LIVE: पाकिस्तान की तेज शुरुआत

    एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा है, जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान ने भी तेज शुरुआत की है.

  • 03 Oct 2026 12:04 PM (IST)

    IND vs PAK, LIVE: बुमराह ने पहले ओवर में फेंके 2 नो बॉल

    भारत के खिलाफ 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पहले ओवर में 11 रन बनाए. अपने पहले ओवर में बुमराह ने 2 नो बॉल फेंके. वहीं उनकी एक गेंद पाक कप्तान और ओपनर साहिबजादा फरहान के सीने पर जाकर लगी.

  • 03 Oct 2026 11:48 AM (IST)

    IND vs PAK, LIVE: ऐसे बना पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

    भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा T20I स्कोर बनाया. उसने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए. भारत को इतने बड़े लक्ष्य तक पहुंचाने में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी फिफ्टी का बड़ा रोल रहा . अभिषेक ने 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था तो तिलक वर्मा ने 21 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की.

  • 03 Oct 2026 11:44 AM (IST)

    IND vs PAK, LIVE: पाकिस्तान को 212 रन का लक्ष्य

    एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के गोल्ड मेडल मैच में भारत ने पाकिस्तान के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा है. पहले खेलते हुए भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए. ये पाकिस्तान के खिलाफ T20I में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले भारत का सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ 192 रन का था, जो कि उसने 2012 में बनाए थे.

  • 03 Oct 2026 11:37 AM (IST)

    IND vs PAK, LIVE: तिलक- शिवम की जोड़ी टूटी

    पाकिस्तान के खिलाफ मेंस क्रिकेट के फाइनल में तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने मिलकर 30 गेंदों में 62 रन भारतीय स्कोर बोर्ड में जोड़े. ये भारत की तरफ से हुई सबसे बड़ी साझेदारी है.

  • 03 Oct 2026 11:32 AM (IST)

    IND vs PAK, LIVE: तिलक और दुबे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

    तिलक वर्मा और शिवम दुबे के बीच छठे विकेट के लिए शानदार अर्धशतकीय साझेदारी हुई है. दोनों ने 25 गेंदों में ये पार्टनरशिप पूरी की. दोनों ने 18वें ओवर में ना सिर्फ 23 रन लूटे बल्कि इसी दौरान अपनी फिफ्टी की पार्टनरशिप भी पूरी की.

  • 03 Oct 2026 11:14 AM (IST)

    IND vs PAK, LIVE: भारत की आधी टीम आउट

    एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही भारत की आधी टीम मतलब 5 खिलाड़ी आउट हो चुके हैं. भारत को 5वां झटका कप्तान श्रेयस अय्यर के तौर पर लगा. अय्यर 21 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें अबरार अहमद ने आउट किया.

  • 03 Oct 2026 11:09 AM (IST)

    India vs Pakistan Live Score: ईशान किशन क्लीन बोल्ड

    एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के फाइनल में ईशान किशन क्लीन बोल्ड हो गए हैं. ईशान को भी पाकिस्तान के उसी गेंदबाज ने बोल्ड किया, जिसने अभिषेक की पारी का अंत किया था. हम बात कर रहे हैं अराफात मिन्हास की, जिन्होंने अपने पहले 3 ओवर में 2 विकेट लिए.

  • 03 Oct 2026 10:53 AM (IST)

    India vs Pakistan Live Score: अभिषेक ने 28 गेंदों में ठोके 61 रन

    एशिय़न गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के फाइनल में अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए. 217.85 की स्ट्राइक रेट से खेली उनकी पारी में 7 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. अभिषेक की इस दमदार पारी की बदौलत भारत को वो स्टार्ट मिल गया, जिससे वो बड़ा स्कोर बना सकता है. अभिषेक का विकेट अराफात मिन्हास ने लिया.

  • 03 Oct 2026 10:39 AM (IST)

    India vs Pakistan Live Score: अभिषेक का तूफानी अर्धशतक, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

    एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ मेंस क्रिकेट के फाइनल में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है. ये उनके T20I करियर का सबसे तेज अर्धशतक भले ही ना हो. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका सबसे तेज अर्धशतक जरूर है. अभिषेक ने इस मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है. अभिषेक शर्मा ने इससे पहले 24 गेंदों पर पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था. अब उन्होंने उसी कारनामे को 4 गेंद और पहले कर दिखाया है. पाकिस्तान के खिलाफ T20I में अभिषेक सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं.

  • 03 Oct 2026 10:34 AM (IST)

    India vs Pakistan Live Score: एक ही ओवर में छूटे अभिषेक-अय्यर के कैच

    अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर के कैच पाकिस्तान ने एक ही ओवर में छोड़ दिए. ऐसा भारतीय पारी के पावरप्ले के 5वें ओवर में हुआ. अभिषेक को जब जीवनदान मिला वो 39 रन पर खेल रहे थे. वहीं श्रेयस अय्यर 1 रन पर थे.

  • 03 Oct 2026 10:25 AM (IST)

    India vs Pakistan Live Score: अभिषेक का तूफान, 50 रन के पार हिंदुस्तान

    पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बैटिंग लगातार जारी है. अभिषेक शर्मा के बल्ले से रन तेजी से निकल रहे हैं, जिसका नतीजा रहा कि भारत ने अपने 50 रन सिर्फ 20 गेंदों में ही पूरे कर लिए. हालांकि उसके बाद भारत को दूसरा झटका लगा. संजू सैमसन आउट हो गए, जिन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए.

  • 03 Oct 2026 10:17 AM (IST)

    India vs Pakistan Live Score: वैभव-अभिषेक की जोड़ी टूटी

    एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के गोल्ड मेडल मैच में वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह भारत को पहला झटका लगा. वैभव का विकेट सैम अयूब ने लिया. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच ओपनिंग विकेट के लिए 28 रन की पार्टनरशिप हुई.

  • 03 Oct 2026 10:05 AM (IST)

    India vs Pakistan Live Score: भारत की बल्लेबाजी का आगाज

    एशिय़न गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारत टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रहा है. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने उतरे हैं.

  • 03 Oct 2026 09:36 AM (IST)

    India vs Pakistan Live Score: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI

    अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

  • 03 Oct 2026 09:32 AM (IST)

    India vs Pakistan Live Score: भारत ने जीता टॉस

    पाकिस्तान के खिलाफ मेंस क्रिकेट के गोल्ड मेडल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. टॉस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पाक कप्तान साहिबजादा फरहान से हाथ नहीं मिलाया.

  • 03 Oct 2026 09:25 AM (IST)

    India vs Pakistan Live Score: भारत-पाकिस्तान की टीम स्टेडियम पहुंचीं

    एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के फाइनल का मंच सजकर तैयार है. थोड़ी देर में टॉस होगा और फिर मुकाबला शुरू, जिसमें दांव पर होगा गोल्ड मेडल मैच. भारत और पाकिस्तान की टीमें गोल्ड मेडल मैच के लिए स्टेडियम पहुंच चुकी है.

  • 03 Oct 2026 08:46 AM (IST)

    India vs Pakistan Live Score: भारत-पाकिस्तान फाइनल

    भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल पर कब्जा करेगी.