India vs Japan: क्रिकेट में पहली बार भारत और जापान की टक्कर, इस दिन खेला जाएगा ऐतिहासिक T20 मैच

Published on 4 सित॰ 2026

India vs Japan: क्रिकेट में पहली बार भारत और जापान की टक्कर, इस दिन खेला जाएगा ऐतिहासिक T20 मैच

India Vs Japan T20 Match GettyImage Credit source: Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाली है. इसके ठीक बाद शुरू होगा एशियन गेम्स 2026 का एक्शन, जहां टीम इंडिया अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेगी. मगर इन दोनों सीरीज और टूर्नामेंट के बीच भी एक ऐसा टी20 मैच होने वाला है, जिसके ऐलान भर ने उत्सुकता बढ़ा दी है. ये मैच होगा भारत और जापान की मेंस क्रिकेट टीम के बीच, जो पहली बार सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट में आपस में टकराने वाले हैं. BCCI ने 4 सितंबर को ये खास ऐलान किया और बताया कि 22 सितंबर को ये मुकाबला होगा.

इस वजह से हो रहा भारत-जापान मैच

BCCI और जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने इस ऐतिहासिक मैच का ऐलान किया. ये मैच भारत और जापान के कूटनीतिक रिश्तों के 75वीं सालगिरह पूरे होने के अवसर पर खेला जा रहा है. भारत और जापान इस साल अपने द्विपक्षीय रिश्तों के 75 साल पूरे कर रहे हैं और इस मैच के साथ ही जश्न की शुरुआत हो रही है.

𝗛𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝘆 𝗜𝗻 𝗧𝗵𝗲 𝗠𝗮𝗸𝗶𝗻𝗴!

India🇮🇳 🤝 Japan🇯🇵#TeamIndia set to play a historic T20I against Japan to launch the celebrations of the 7️⃣5️⃣th Anniversary of India-Japan Diplomatic Relations. 👏👏@CricketJapan

All The Details 🔽https://t.co/vxdhuT1tgp pic.twitter.com/DQmPncvefH

— BCCI (@BCCI) September 4, 2026

भारत और जापान के बीच इस इकलौते मैच को ‘सुजुकी कप’ का नाम दिया गया है. ये मुकाबला तोचिगि प्रीफैक्चर के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में 22 सितंबर को खेला जाएगा. मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:30 बजे से होगी. खेलों के क्षेत्र में भारत और जापान के आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने इस साल एक खास मुलाकात में ‘स्पोर्ट 75’ मुहिम की शुरुआत की थी. ये टी20 मैच उसी दिशा में पहला कदम है.

अय्यर की कप्तानी में खेलेगी टीम

भारत और जापान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप में टक्कर हो चुकी है लेकिन सीनियर लेवल पर ये पहला मुकाबला होगा. जहां तक टीम का सवाल है तो भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही इस मैच में भी खेलेगी और वही खिलाड़ी इस मुकाबले में हिस्सा लेते नजर आएंगे, जिन्हें एशियन गेम्स के लिए चुना गया है.

सुमित सुन्द्रियाल

सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More

google button