INDIA Alliance Letter to President: सिर्फ भाजपा शासित राज्यों के चुनावों में गड़बड़ी?.. राष्ट्रपति को विपक्ष का ज्ञापन.. गायब है आंध्र, कर्नाटक, तमिलनाडु के नाम, आप भी देखें | IBC24

Published on 9 अक्टू॰ 2026

INDIA Alliance Letter to President against CEC: नई दिल्ली: वोट चोरी के आरोपों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का देश की राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन जारी है। वे लगातार सीईसी के इस्तीफे की मांग कर रहे है। सरकार के खिलाफ जारी इस प्रदर्शन में खुद कांग्रेस का आलाकमान शामिल हो रहा है और अपनी गिरफ्तारियां दे रहें है।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

पीएम मोदी और गृहमंत्री पर भी साधा निशाना

बहरहाल इन सबके बीच विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने आज राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर फिर से एक बार देश की चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इतना ही नहीं बल्कि अपने ज्ञापन में विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर चुनाव व्यवस्था को प्रभावित करने के आरोप लगाए गए हैं। विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

EVM और मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

INDIA Alliance Letter to President against CEC: ज्ञापन में विपक्षी सांसदों ने दावा किया है कि हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, दिल्ली और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के चुनावों में गड़बड़ियां हुई हैं। उन्होंने EVM और मतदाता सूचियों में कथित हेरफेर के आरोप भी लगाए हैं।

ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर भी सवाल उठाए गए हैं। विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया है कि चुनाव से जुड़े मामलों में निर्वाचन आयोग की भूमिका पारदर्शी नहीं रही और उसने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सही जानकारी नहीं दी। हालांकि, ये सभी विपक्षी गठबंधन की ओर से लगाए गए आरोप हैं।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

राष्ट्रपति से लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा की मांग

ज्ञापन में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत मतदान का अधिकार प्रतिनिधि लोकतंत्र की बुनियाद है। इसमें निर्वाचन आयोग को इस अधिकार का संरक्षक बताया गया है और कहा गया है कि आयोग को संविधान के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। इस तरह विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति से चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना जरूरी है।

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के साथ हमारी मीटिंग हुई।

मैं आश्चर्यचकित रह गया कि जब हमने 'वोट चोरी' के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने इसे मानने से इनकार नहीं किया। उन्होंने ये नहीं कहा कि हिंदुस्तान में चुनाव चोरी नहीं हो रहे हैं।

उल्टा राष्ट्रपति जी ने हमसे कहा है- आप 'वोट चोरी' के सबूत लाइए। हम उन्हें 'वोट चोरी' का सबूत देने को तैयार हैं।

पूरा देश जानता है, छात्र जानते हैं कि देश में 'वोट चोरी' हो रही है। नरेंद्र मोदी इसके architect हैं। अमित शाह और ज्ञानेश कुमार इसे लागू कर रहे हैं। राष्ट्रपति जी ने इससे भी इनकार नहीं किया।

: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi

📍 दिल्ली

— Congress (@INCIndia) October 9, 2026

Read Also This:

भारत कई फसलों में आत्मनिर्भर, पानी की उपलब्धता अब भी बड़ी चुनौतीः संयुक्त राष्ट्र एजेंसी

लातूरः पुलिस ने पीड़ित लड़कियों से स्कूल संस्थापक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की अपील की

उप्र मंत्रिमंडल की बैठक में नोएडा हवाई अड्डे के नामकरण के प्रस्ताव को मंजूरी समेत कई फैसले हुए

मेरठ में पति के निजी अंग पर चाकू से हमले के आरोप में पत्नी हिरासत में

बिहार: पटना में प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया