IND VS ZIM: क्या दूसरे T20 मैच की बदलेगी टाइमिंग? जानिए कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे के बीच अगला मैच

Published on 24 जुल॰ 2026

IND VS ZIM: जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की. टीम इंडिया के पास इस सीरीज में अब 1-0 की बढ़त हो गई है. ऐसे में अगले मैच में यदि भारत जीत दर्ज कर लेता है, तो वह सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगा. हालांकि, मेजबान टीम अगले मैच में पूरा जोर लगा देगी कि दूसरे टी-20 मैच में भारत को हरा सके, ताकि सीरीज को बराबरी पर ले आए. तो आइए आपको बताते हैं कि दूसरा टी-20 मैच कब, कहां और कितनी तारीख को खेला जाएगा.

IND VS ZIM: कितनी तारीख को खेला जाएगा दूसरा T20 मैच?

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई, शनिवार को खेला जाएगा, जिसमें दोनों ही टीमें बेस्ट प्रदर्शन के साथ उतरकर सीरीज को अपनी तरफ करना चाहेंगी.

— BCCI (@BCCI) July 23, 2026

IND VS ZIM: कहां खेला जाएगा अगला मैच?

जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के तीनों ही मुकाबले एक ही वेन्यू पर खेले जाने वाले हैं. नतीजन, पहले मैच का तरह दूसरा टी-20 मैच भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.

IND VS ZIM: कितने बजे शुरू होगा मैच?

जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच की शुरुआत भी सेम टाइम पर ही होगी. इस सीरीज में टाइमिंग में बदलाव नहीं होने वाला है. ऐसे में भारत-जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 मैच शनिवार को शाम 4.30 बजे से शुरू होगा और इस मैच के टॉस के लिए दोनों कप्तान 4 बजे मैदान पर उतरेंगे.

भारत ने 7 विकेट से जीता पहला टी-20 मैच

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया. इस टीम का कोई भी बल्लेबाज 40 प्लस स्कोर भी नहीं बना सका. 

— BCCI (@BCCI) July 23, 2026

वहीं, फिर 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाया और महज 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर 3 विकेट के नुकसान के साथ लक्ष्य को हासिल कर लिया. नतीजन, भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतकीय पारी खेली. तो वहीं, ईशान किशन 35 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान श्रेयस अय्यर 28 और तिलक वर्मा 6 रन पर अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. इस तरह भारत ने 7 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई.

— BCCI (@BCCI) July 23, 2026

ऐसी हैं दोनों टीमें

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, वेस्ली मधेवेरे, इनोसेंट कैया, रिचर्ड नगारवा, तनाका चिवांगा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, बेन कुरेन, तफदज़वा त्सिगा, न्यूमैन न्यामुरी

भारतीय क्रिकेट टीम: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई

ये भी पढ़ें:'जब वो मैदान पर उतरा, तो उसमें बहुत...' श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में कहा कुछ ऐसा, वायरल हुआ बयान