IND vs ZIM T20 : भारत और जिम्बाब्वे का टी20 में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने जीते कितने मैच?

Published on 20 जुल॰ 2026

IND vs ZIM T20 : भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाने वाली है. उससे पहले आज हम दोनों टीमों के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड्स आपको बताने वाले हैं.

IND vs ZIM T20 : भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाने वाली है. उससे पहले आज हम दोनों टीमों के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड्स आपको बताने वाले हैं.

author-image

New Update

India vs Zimbabwe

India vs Zimbabwe Photograph: (AFP)

IND vs ZIM T20 : भारतीय क्रिकेट टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपनी अलगी सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है. टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज जिम्बाब्वे के साथ खेलने वाली है. इस सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होने वाली है, वहीं इस सीरीज का अंत 26 जुलाई को होगा. इस सीरीज के तीनों मुकाबले जिम्बाब्वे के हरारे में खेले जाएंगे. इस सीरीज के तीनों मुकाबलों की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से होगी. तो आइए इस टी20 सीरीज से पहले भारत और जिम्बाब्वे के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं. 

🇮🇳 The T20 world champions are here! India arrived at Robert Gabriel Mugabe International Airport on Sunday evening ahead of Thursday's T20I series opener against Zimbabwe at Harare Sports Club. 🛬🏏#ZIMvIND#ExperienceZimbabwepic.twitter.com/jQPxItslXb

— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 20, 2026

भारत-जिम्बाब्वे का टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 14 मैच खेले गए हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम ने 11 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं उसे तीन मैचों हार का सामना करना पड़ा है. इसके साथ ही जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने इंडिया के खिलाफ 14 मुकाबलों में से सिर्फ 3 में जीत दर्ज की है, जबकि 11 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. 

भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने घर पर सिर्फ 1 मैच जीता है. वहीं जिम्बाब्वे ने अपने घर पर टीम इंडिया के खिालफ 3 मुकाबले जीते हैं. इंडियन क्रिकेट टीम ने बाहर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है. 

— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 20, 2026

भारत या जिम्बाब्वे पिछले 5 मैचों में किसक पलड़ा भारी

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों में टीम इंडिया ने सभी पांच के पांच मैच जीत हैं. वहीं जिम्बाब्वे को सभी 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. भारत ने 7 जुलाई 2024 के खेले गए टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराया था. इसके बाद 10 जुलाई को खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे को 23 रनों से हराया था. 

भारत ने 13 जुलाई 2024 को खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया था. इसके बाद 14 जुलाई 2024 को 42 रनों से जिम्बाब्वे को हराया था. इन दोनों टीमों की अंतिम बार टक्कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी, जब टीम इंडिया ने 26 फरवरी 2026 को जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया था.

भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में हाईएस्ट और लोएस्ट स्कोर

भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे बड़ा और हाईएस्ट टोटल 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन है. ये स्कोर टीम इंडिया ने चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था. जो की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान आया था. इन दोनों टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय का सबसे कम स्कोर 20 ओवर में 9 विकेट पर 99 रन है, जो जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया के खिलाफ हरारे में बनाया था. ये स्कोर साल 2016 में आया था. 

— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 19, 2026
— BCCI (@BCCI) July 6, 2026

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्क्वाड

ये भी पढ़ें :वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में मिलेगा मौका या ये खिलाड़ी काट देगा उनका पत्ता