The liveblog has ended.
-
03 Oct 2026 11:01 PM (IST)
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की जीत
वेस्टइंडीज ने एक हैरतअंगेज रन चेज के साथ ही तीसरा वनडे मैच 5 विकेट से जीत लिया है. कप्तान शे होप ने ही 49वें ओवर में एक छक्का और फिर सिंगल लेकर टीम को जीत दिलाई. होप ने नाबाद 162 रन की जुझारू और यादगार पारी खेली. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने अपना क्लीन स्वीप टाला और सीरीज 2-1 से भारत के पक्ष में खत्म हुई.
-
03 Oct 2026 10:58 PM (IST)
IND vs WI Live Score: सिर्फ 7 रन दूर वेस्टइंडीज
48वें ओवर में शे होप और गुडकेश मोती ने मिलकर 3 चौक और 1 छक्का ठोकते हुए 22 रन बटोर लिए. अब वेस्टइंडीज को सिर्फ 7 रन की जरूरत है.
-
03 Oct 2026 10:56 PM (IST)
IND vs WI Live Score: शे होप के 150 रन
वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने 150 रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने 139 गेंदों में ये मुकाम छुआ और अब टीम को जीत की ओर ले जा रहे हैं.
-
03 Oct 2026 10:51 PM (IST)
IND vs WI Live Score: बराड़ का एक और महंगा ओवर
47वें ओवर में गुरनूर बराड़ पर जमकर रन बरस गए. शे होप के 2 चौकों समेत वेस्टइंडीज ने इस ओवर में 3 चौके लगाए और कुल 15 रन बटोरे. अब आखिरी 3 ओवर में 29 रन चाहिए.
-
03 Oct 2026 10:40 PM (IST)
IND vs WI: वेस्टइंडीज 300 रन के पार
वेस्टइंडीज ने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. शे होप काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और मुकाबले में अपनी टीम को बनाए रखा है.
-
03 Oct 2026 10:29 PM (IST)
IND vs WI: मैथ्यू फोर्ड हुए आउट
टीम इंडिया को एक और सफलता मिल गई है. वेस्टइंडीज ने 290 रन पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया है. मैथ्यू फोर्ड 7 रन बनाकर कुलपदीप यादव का शिकार बने हैं.
-
03 Oct 2026 10:27 PM (IST)
IND vs WI: 42 गेंदों पर 66 रनों की जरूरत
वेस्टइंडीज ने 43 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 286 रन बना लिए हैं. अब टीम को जीत के लिए 42 गेंदों पर 66 रनों की जरूरत है. शे होप एक छोर पर टिके हुए हैं.
-
03 Oct 2026 10:13 PM (IST)
IND vs WI: टीम इंडिया को मिली चौथी सफलता
टीम इंडिया को एक अहम विकेट मिला है. कीमो पॉल 44 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं. वेस्टइंडीज ने अपना चौथा विकेट 271 रन के स्कोर पर गंवाया है.
-
03 Oct 2026 10:00 PM (IST)
IND vs WI Live: 250 रन के पार
वेस्टइंडीज ने 38 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 255 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. अब टीम को जीत के लिए 72 गेंदों पर 97 रनों की जरूरत है. शे होप 108 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
-
03 Oct 2026 09:39 PM (IST)
IND vs WI: शे होप ने फिर जड़ा शतक
पिछले मैच के शतकवीर शे होप ने एक बार फिर 100 रन का आंकड़ा छू लिया है. इस बार उन्होंने 104 गेंदों का सामना करते हुए शतक पूरा किया है. इसी के साथ वेस्टइंडीज ने 34 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं.
-
03 Oct 2026 09:20 PM (IST)
IND vs WI: शेरफेन रदरफोर्ड हुए आउट
वेस्टइंडीज ने 206 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है. शेरफेन रदरफोर्ड 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ये विकेट नमन धीर ने हासिल किया है.
-
03 Oct 2026 09:05 PM (IST)
IND vs WI 3rd ODI: 200 रन पूरे
वेस्टइंडीज ने 28.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 200 रन का आंकड़ा भी छू लिया है. वहीं, कप्तान शे होप शतक की ओर बढ़ रहे हैं.
-
03 Oct 2026 08:29 PM (IST)
IND vs WI 3rd ODI: आमिर जांगू हुए रन आउट
वेस्टइंडीज ने 150 रन के स्कोर पर एक बड़ा विकेट गंवा दिया है. आमिर जांगू 67 रनों की एक शानदार पारी खेलकर रन आउट हो गए हैं.
-
03 Oct 2026 08:11 PM (IST)
IND vs WI: आमिर जांगू का भी अर्धशतक
आमिर जांगू ने 47 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने पिछले मैच में शतक भी जड़ा था. वहीं, इस सीरीज में ये उनका लगातार तीसरा 50+ स्कोर है.
-
03 Oct 2026 08:07 PM (IST)
IND vs WI: शे होप ने जड़ा अर्धशतक
शे होप ने एक कप्तानी पारी खेलते हुए 46 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ वेस्टइंडीज ने 16 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं.
-
03 Oct 2026 07:56 PM (IST)
IND vs WI Live: 100 रन के पार
वेस्टइंडीज ने 15वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. शे होप और आमिर जांगू के बीच एक अहम साझेदारी हो रही है. शे होप 47 रन बनाकर अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं.
-
03 Oct 2026 07:37 PM (IST)
IND vs WI: पहला पावरप्ले खत्म
वेस्टइंडीज ने शुरुआती 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन जोड़े हैं. शे होप 39 रन और आमिर जांगू 22 रन बनाकर खेल रहे हैं. वेस्टइंडीज को अब जीत के लिए 40 ओवर में 274 रन बनाने हैं.
-
03 Oct 2026 07:17 PM (IST)
IND vs WI Live: 50 रन पूरे
वेस्टइंडीज ने 6.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन का आंकड़ा छू लिया है. शे होप 31 रन बनाकर एक छोर को संभाले हुए हैं. वहीं, आमिर जांगू उनका साथ दे रहे हैं.
-
03 Oct 2026 07:06 PM (IST)
IND vs WI Live: भारत को मिली पहली सफलता
वेस्टइंडीज ने 41 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है. जॉन कैंपबेल 7 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ये विकेट मोहम्मद सिराज ने हासिल किया है.
-
03 Oct 2026 06:59 PM (IST)
IND vs WI: वेस्टइंडीज की अच्छी शुरुआत
वेस्टइंडीज को जॉन कैंपबेल और शे होप की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई है. दोनों खिलाड़ियों ने पहले 3 ओवर में 33 रन जोड़ लिए हैं.
-
03 Oct 2026 06:47 PM (IST)
IND vs WI Live Updates: वेस्टइंडीज की पारी शुरू
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो गई है और इस सीरीज में पहली बार मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करने उतरे हैं.
-
03 Oct 2026 06:15 PM (IST)
IND vs WI Live Updates: भारत ने बनाए 351 रन
भारतीय पारी 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन पर खत्म हुई है. आखिरी ओवर में भारत ने 22 रन बटोरे, जिसमें राहुल ने 2 छक्के और 1 चौका भी जमाया. राहुल 129 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे, जो उनके करियर का सबसे बड़ा स्कोर है.
-
03 Oct 2026 06:05 PM (IST)
IND vs WI Live Updates: राहुल का शतक
केएल राहुल ने जबरदस्त शतक जमा दिया है. राहुल ने 49वें ओवर में छक्का जमाकर ODI में अपना 9वां शतक पूरा किया. उनकी ये सेंचुरी 80 गेंदों में आई है.
-
03 Oct 2026 05:54 PM (IST)
IND vs WI: 300 के पार भारत
47वें ओवर में भारत ने 300 रन का आंकड़ा छू लिया है. वहीं, केएल राहुल 83 रन बनाकर खेल रहे हैं और अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं.
-
03 Oct 2026 05:47 PM (IST)
IND vs WI: अंशुल कंबोज रन आउट
टीम इंडिया ने 290 रन पर अपना 7वां विकेट गंवा दिया है. अंशुल कंबोज रन आउट हो गए हैं. वो शानदार 17 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे हैं.
-
03 Oct 2026 05:43 PM (IST)
IND vs WI 3rd ODI: 45 ओवर पूरे
टीम इंडिया ने 45 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 74 रन और अंशुल कंबोज 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
-
03 Oct 2026 05:27 PM (IST)
IND vs WI Live Updates: छठा विकेट गिरा
नीतिश कुमार रेड्डी की वापसी अच्छी नहीं रही और वो सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. कीमो पॉल का ये दूसरा विकेट है, जबकि भारत ने छठा विकेट गंवाया है.
-
03 Oct 2026 05:15 PM (IST)
IND vs WI Live Updates: राहुल का अर्धशतक
केएल राहुल ने एक बेहतरीन अर्धशतक जमाया है. इस सीरीज में पहली बार बैटिंग करने उतरे राहुल ने 41 गेंदों में ये फिफ्टी जमाई.
-
03 Oct 2026 05:02 PM (IST)
IND vs WI Live Updates: भारत ने गंवाया 5वां विकेट
भारत को पांचवां झटका लग गया है और नमन धीर की पहली पारी ज्यादा देर नहीं चली. स्पिनर गुडकेश मोती की गेंद पर वो 30 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि उन्होंने ये 30 रन 21 गेंदों में ही बटोरे.
-
03 Oct 2026 04:53 PM (IST)
IND vs WI Live Updates: भारत के 200 रन
भारत के 200 रन पूरे हो चुके हैं और अभी सिर्फ 34 ओवर ही हुए हैं. केएल राहुल और नमन धीर ने टीम की स्कोरिंग को रफ्तार दी है.
-
03 Oct 2026 04:46 PM (IST)
India vs West Indies Live Score: नमन धीर की पहली पारी
नमन धीर को पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजी का मौका मिला है और उन्होंने बिना वक्त गंवाए 3 चौके जमा दिए हैं. वहीं केएल राहुल भी इस सीरीज में पहली बार बैटिंग करने उतरे हैं.
-
03 Oct 2026 04:25 PM (IST)
India vs West Indies Live Score: चौथा विकेट गिरा
ऋतुराज गायकवाड़ की किस्मत ने आखिरकार उनका साथ छोड़ ही दिया. गायकवाड़ को 4 बार जीवनदान मिले थे लेकिन 5वीं बार कैच उछलने के बाद आखिर वो आउट हो ही गए. गायकवाड़ ने 57 रन बनाए. सील्स ने ही ये विकेट लिया.
-
03 Oct 2026 04:18 PM (IST)
India vs West Indies Live Score: गायकवाड़ की फिफ्टी
ऋतुराज गायकवाड़ ने 64 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और ये मुश्किल हालातों में आई एक अच्छी फिफ्टी है. हालांकि उन्हें 4 जीवनदान भी मिले हैं.
-
03 Oct 2026 04:05 PM (IST)
IND vs WI Live: शतक से चूके रोहित
रोहित शर्मा की एक जबरदस्त पारी का अंत हो गया है और वो एक यादगार शतक लगाने से चूक गए. 25वें ओवर में रोहित ने कीमो पॉल की गेंद पर पुल शॉट खेल दिया लेकिन छक्का जाने के बजाए ये कैच चला गया और इस बार विंडीज फील्डर ने गलती नहीं की.
रोहित ने 85 गेंदों में 92 रन की लाजवाब पारी खेली.
-
03 Oct 2026 03:45 PM (IST)
IND vs WI Live: टीम इंडिया का शतक
भारतीय टीम के 100 रन पूरे हो गए हैं और इसके लिए 20 ओवर लगे हैं. हालांकि शुरुआती 50 रन 14वें ओवर में पूरे हुए थे लेकिन अगले 50 रन 7 ओवर से कम वक्त में पूरे हो गए.
-
03 Oct 2026 03:35 PM (IST)
IND vs WI Live: रोहित का अर्धशतक
रोहित शर्मा ने एक जुझारू पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उनकी ये फिफ्टी 58 गेंदों में ही आई है, जिसने भारतीय टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला है.
-
03 Oct 2026 03:14 PM (IST)
India vs West Indies Live Score: टीम के 50 रन
रोहित और ऋतुराज ने मिलकर पारी को संभालते हुए 50 रन के पार पहुंचा दिया है. भारत के ये 50 रन 14वें ओवर में पूरे हुए हैं.
-
03 Oct 2026 03:05 PM (IST)
India vs West Indies Live Score: गायकवाड़ को दूसरा जीवनदान
ऋतुराज गायकवाड़ को दूसरा जीवनदान मिल गया है. पहले तो कप्तान और विकेटकीपर शे होप ने छोड़ा. फिर उसके बाद डीप फाइन लेग में विटेल लॉज ने भी हाथ आया कैच टपका दिया.
-
03 Oct 2026 02:57 PM (IST)
India vs West Indies Live Score: 10 ओवर पूरे
शुरुआती 10 ओवर के बाद भारतीय टीम सिर्फ 28 रन बना सकी है जबकि 2 विकेट गिर चुके हैं. ये बताने के लिए काफी है कि वेस्टइंडीज ने कितनी कसी हुई गेंदबाजी की है.
-
03 Oct 2026 02:46 PM (IST)
IND vs WI Live Score: बच गए रोहित शर्मा
रोहित शर्मा के खिलाफ LBW की अपील हुई, जिस पर अंपायर ने आउट दे दिया. मगर रोहित ने रिव्यू लिया और उसमें वो नॉट आउट पाए गए.
-
03 Oct 2026 02:15 PM (IST)
IND vs WI Live Score: दूसरा विकेट गिरा
टीम इंडिया ने तीसरे ओवर में ही 2 विकेट गंवा दिए हैं. गिल के बाद आए नए बल्लेबाज विराट कोहली पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. कोहली अपना खाता भी नहीं खोल सके. दोनों विकेट जेडन सील्स को मिले हैं.
-
03 Oct 2026 02:12 PM (IST)
IND vs WI Live Updates: पहला विकेट गिरा
भारतीय टीम ने पहला विकेट गंवा दिया है. कप्तान शुभमन गिल तीसरे ओवर में ही आउट होकर पवेलिय लौट गए हैं. जेडन सील्स को सफलता मिली है. इस तरह गिल शतक की हैट्रिक नहीं लगा सके.
-
03 Oct 2026 02:03 PM (IST)
IND vs WI Live Updates: भारत की बल्लेबाजी शुरू
टीम इंडिया ने बल्लेबाजी का आगाज कर लिया है. रोहित शर्मा ने पहली गेंद का सामना किया है, जहां उनके सामने शमार जोसेफ गेंदबाजी कर रहे हैं.
-
03 Oct 2026 02:02 PM (IST)
IND vs WI Live Updates: कैसी है आज की प्लेइंग -11?
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़.
वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, शे होप (कप्तान), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अलज़ारी जोसेफ, गुडकेश मोती, जेडन सील्स और विटेल लॉज.
-
03 Oct 2026 01:36 PM (IST)
IND vs WI Live: भारत की पहले बल्लेबाजी
भारतयी कप्तान गिल ने लगातार तीसरा टॉस जीत लिया है लेकिन इस बार पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया में 3 बदलाव हैं. अंशुल के अलावा मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी भी प्लेइंग-11 में आए हैं.
-
03 Oct 2026 01:20 PM (IST)
IND vs WI Live: अंशुल कम्बोज का डेब्यू
भारतीय टीम में आज एक बदलाव तो तय हो गया है क्योंकि तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज अपना ODI डेब्यू कर रहे हैं. उन्हें इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चल रहे मुकाबले के बीच से ही बुला लिया गया था क्योंकि प्रसिद्ध कृष्णा चोट की वजह से बाहर हो गए थे.
-
03 Oct 2026 01:10 PM (IST)
IND vs WI Live: आज बदलेगी प्लेइंग-11?
लगातार 2 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया क्या अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करेगी? ये एक सवाल बना हुआ है. खास तौर पर यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को मौका मिलने का इंतजार है.