IND VS SL DAY-2: भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्ट का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ गया. आइए जानते हैं कि दूसरा सेशन कितने बजे शुरू होगा.
IND VS SL DAY-2: भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्ट का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ गया. आइए जानते हैं कि दूसरा सेशन कितने बजे शुरू होगा.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/16/ind-vs-sl-day-2-2026-08-16-11-54-01.jpg)
भारत बनाम श्रीलंका Photograph: (Image Source: X/BCCI)
IND VS SL DAY-2: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ गया है. जी हां, गॉल के खराब मौसम के कारण मैच का मजा किरकिरा हो रहा है और अब दूसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह से बारिश में धुल गया. हालांकि, अच्छी खबर ये है कि वहां बारिश रुक चुकी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही खिलाड़ी एक्शन में लौटने वाले हैं. दूसरे सेशन की टाइमिंग भी जारी कर दी गई है.
बारिश में धुल गया पहला सेशन
— BCCI (@BCCI) August 16, 2026
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह से बारिश में धुल चुका है. खराब मौसम के चलते लंच भी जल्दी कर दिया गया है और अब दूसरे सेशन की शुरुआत 12.20 बजे से होने वाली है. इस बात की जानकारी खुद बीसीसीआई ने आधिकारिक पोस्ट के जरिए दी है. गाले में जल्दी लंच लिया गया है. अगर मौसम ठीक रहा, तो दूसरा सेशन दोपहर 12:20 बजे (लोकल टाइम और IST) शुरू होगा. ऐसे में क्रिकेट फैंस को 12.20 बजे से एक्शन देखने को मिल सकता है. देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया पहली पारी में कितना स्कोर बनाती है.
आज कैसा रहेगा गॉल का मौसम?
भारत-श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण अब तक शुरू नहीं हो सका है. मगर, क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि आज पूरे दिन ही गॉल में बारिश की संभावना है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार आज गाले में 73% बारिश का बारिश का पूर्वानुमान है. आपको बता दें, मैच के दौरान दोपहर में बारिश की संभावना सबसे अधिक 73% है, जबकि रात में ये घटकर 29% बताई जा रही है.
पहले दिन भारत ने बनाए थे 288/2 रन
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, नतीजन टीम इंडिया ने खेले गए 73 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 288 रन बोर्ड पर लगा दिए. पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच 46 रनों की पार्टनरशिप हुई थी, जिसके बाद यशस्वी 32 रन बनाकर रन आउट हो गए थे.
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
मगर, फिर केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की पार्टनरशिप हुई. जहां, केएल 77 रन बनाकर मांसपेशियों में खिंचाव के चलते रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे. कप्तान शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, वॉर्म-अप मैच में शतक लगाने वाले देवदत्त पडिक्कल ने 131 रन पर नाबाद लौटे और दूसरे छोर से ऋषभ पंत 27 के स्कोर पर नाबाद हैं. अब दूसरे दिन पडिक्कल और पंत अपनी पारी को आगे बढ़ाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की जीत से WTC प्वॉइंट्स टेबल में उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को हुआ भारी नुकसान, जानिए किस नंबर पर है टीम इंडिया
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें