IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान, ODI में पहली बार श्रेयस संभालेंगे टीम की कमान

Published on 16 अक्टू॰ 2026

IND vs NZ Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. चयनकर्ताओं ने सीरीज के लिए दो अलग-अलग स्क्वॉड चुनी हैं. पहले तीन वनडे में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे.

पहले तीन मैचों के लिए घोषित टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं. अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है. वहीं केएल राहुल और ईशान किशन विकेटकीपर के विकल्प होंगे.

पहले तीन वनडे के लिए टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव.

आखिरी दो वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तान

सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में चार बदलाव किए गए हैं. शुभमन गिल, केएल राहुल, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा इस चरण में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह तिलक वर्मा, औकीब नबी, कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें: 15वीं मंजिल की बालकनी से युजवेंद्र चहल को लटका दिया था उल्टा, आज भी उस रात को याद कर सहम जाते हैं चहल

चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकीब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.

कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा का चयन फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर है.

टेस्ट टीम की भी घोषणा

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. शुभमन गिल टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे. ऋषभ पंत का चयन फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर है.

टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.

ये भी पढ़ें: ICC T20I Rankings: श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, 3 भारतीयों के बीच फंसे साहिबजादा फरहान