IND vs NZ 1st T20: संजू सैमसन ने खोला न्यूजीलैंड को हराने का सीक्रेट, बताया रिकॉर्ड जीत का मंत्र

Published on 22 अक्टू॰ 2026

IND vs NZ Match Result: संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 67 रन बनाने और अभिषेक शर्मा के साथ आक्रामक ओपनिंग का राज बताया। भारत ने 226 रन चेज कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

Sanju Samson on Historic Run Chase Against New Zealnad: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी का राज बताया है। उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा के साथ उनकी आक्रामक ओपनिंग पार्टनरशिप के पीछे कोई खास रणनीति नहीं थी। हम दोनों ने ही गेंद को देखने और मौका मिलते ही जोरदार शॉट लगाने पर फोकस किया।

क्या है संजू सैमसन का विनिंग फॉर्मूला?

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान संजू सैमसन ने अपनी और अभिषेक की बल्लेबाजी के बारे में कहा, "हम मैदान पर काफी बातचीत करते हैं, लेकिन असल में उसका कोई खास मतलब नहीं होता। हम बस गेंद को देखते हैं और जोर से हिट करते हैं। यह तरीका हमारे लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है और मुझे अभिषेक के साथ ओपनिंग करना पसंद है।"

पावरप्ले में 94 रन बनाकर न्यूजीलैंड पर बनाया दबाव

  • सैमसन ने बताया कि दूसरी पारी में गेंद काफी स्विंग हो रही थी, लेकिन पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही थी। ऐसे में उन्होंने और अभिषेक ने पावरप्ले में पॉजिटिव अप्रोच के साथ बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
  • संजू के मुताबिक, मुझे और अभिषेक को लगा कि हमें बस अपना पोस्चर सही रखना चाहिए और पावरप्ले में सकारात्मक इरादे के साथ खेलना चाहिए।"
  • भारत ने पहले 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए थे। सैमसन के मुताबिक, इतनी अच्छी शुरुआत मिलने के बाद दोनों बल्लेबाजों को लगा कि मैच को जल्दी खत्म किया जा सकता है।
  • संजू सैमसन ने कहा, "एक बार जब हमें शानदार शुरुआत मिल गई, तो हमें लगा कि मैच को पहले हाफ में ही खत्म किया जा सकता है। 6 ओवर में लगभग 90 रन- यह आज एक बेहतरीन शुरुआत थी।
  • मुझे लगा कि आज हम पूरी ताकत से खेल रहे हैं। सैमसन ने इस जीत को पूरी टीम का सामूहिक प्रयास बताया। उन्होंने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है।
  • मुझे लगता है कि हां, हम अभी उसी पल में हैं, जब हमने मैच जीता है।" उन्होंने आगे कहा, "आप चाहे जो भी योगदान दें, मुझे लगता है कि जीत वाली टीम का हिस्सा होना हमेशा अच्छा लगता है।
  • आज का मैच पूरी तरह से एक टीम अफर्ट था। मुझे बहुत खुशी है कि हमने इस सीरीज की शुरुआत अच्छी तरह से की है।"

विकेटकीपिंग के दौरान ही बना ली थी बल्लेबाजी की रणनीति

  • संजू सैमसन ने बताया कि विकेटकीपिंग करते समय उन्हें पिच का शुरुआती अंदाजा मिल गया था। इसी दौरान उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की योजना भी बना ली थी। हालांकि, जब वह बल्लेबाजी करने उतरे तब तक हालात काफी बदल चुके थे।
  • सैमसन ने बताया कि पहली पारी में गेंद पिच पर थोड़ी रुककर आ रही थी, लेकिन दूसरी पारी में आउटफील्ड पर ओस ज्यादा होने के कारण गेंद बल्ले पर बेहतर तरीके से आ रही थी। इसलिए, मुझे बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया।"

शनिवार को खेला जाएगा सीरीज का दूसरा टी20 मैच

  • भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
  • अब सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
  • भारतीय टीम की कोशिश अगले मैच में भी अपनी जीत की लय बरकरार रखने की होगी।