IND vs ENG ODI Series: भारत और इंग्लैंड वनडे सीरीज का ऐसा है पूरा शेड्यूल, जानिए कब, कहां उठा सकते हैं लुत्फ

Published on 12 जुल॰ 2026

Image

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज फुल शेड्यूल (फोटो AI Generated)

India vs England ODI Series: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज में 0-4 के अंतर से सूपड़ा साफ होने के बाद भारतीय टीम के फैन्स की नजर इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज पर टिक गई हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम से बदला लेने शुभमन गिल की अगुआई में उतरेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक साल पहले इंग्लैंड को पांच मैच की टेस्ट सीरीज में कड़ी टक्कर दी थी और सीरीज 2-2 से बराबर करने में सफल रही थी। ऐसे में गिल की कप्तानी में टीम इंडिया से वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन की आस है। ऐसे में आइए जानते हैं सीरीज का कैसा है कार्यक्रम, दोनों टीम और प्रशंसक कहां और कैसे उठा सकते हैं लुत्फ?

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल (IND vs ENG ODI Series Schedule)

भारत और इंग्लैंड की बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज 14 जुलाई, 2026 को होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में और तीसरा 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेगी।

क्रमांकमैच तारीखवेन्यूसमय
1पहला वनडे14 जुलाई, 2026एजबेस्टन3:30 PM
2दूसरा वनडे16 जुलाई, 2026कार्डिफ5:30 PM
3तीसरा वनडे19 जुलाई, 2026लॉर्ड्स 3:30 PM

कहां उठा सकते हैं लुत्फ (IND vs ENG ODI Series Live Streaming and Broadcast)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का भारत में सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर होगा। वहीं सीरीज की लाईव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है।

ऐसी है वनडे सीरीज के लिए दोनों टीम:(India England Squad for ODI Series)

भारतीय क्रिकेट टीम(अपडेटेड)(India National Cricket team):

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket team):

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर(विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग।

Navin Chauhan

नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article