IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर| Navbharat Live

Published on 14 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 14, 2026 | 07:57 PM IST

विज्ञापन

सार

Ind vs Eng ODI Series: बर्मिंघम वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 258 रन पर समेट दिया। गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने शुरुआती झटके दिए, जबकि रूट-डॉसन की साझेदारी भी टीम नहीं बचा सकी।

Ind vs Eng 1st ODI

258 रनों पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Ind vs Eng 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई (मंगलवार) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेला गया। मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने हैरी ब्रूक के फैसले को गलत साबित कर दिया पूरी इंग्लैंड टीम को 258 रन पर ऑलआउट कर दिया। 

इंग्लैंड की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन 13वें ओवर में भारत ने लगातार दो बड़े झटके दिए। पहले जैकब बेथेल 14 रन बनाकर गुरनूर बरार की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट हुए। इसी ओवर में सेट बल्लेबाज बेन डकेट भी 43 रन बनाकर बाउंड्री लाइन पर जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच थमा बैठे। गुरनूर बरार ने एक ही ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को बैकफुट पर धकेल दिया।

भारतीय गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई। बुमराह ने 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर कप्तान हैरी ब्रूक (1) को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। यह बुमराह के वनडे करियर का 150वां विकेट भी रहा। 

सम्बंधित ख़बरें

इसके बाद 16.1 ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने जोस बटलर (5) को गुरनूर बरार के शानदार कैच के जरिए पवेलियन भेजकर भारत को चौथी सफलता दिलाई। बटलर ने 14 गेंदों का सामना किया और कोई चौका या छक्का नहीं लगा सके।

केएल राहुल ने लपका शानदार कैच

इसके तीन गेंद बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने सैम करन को भी खाता खोले बिना आउट कर दिया। विकेटकीपर केएल राहुल ने शानदार कैच लपकते हुए इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। करन तीन गेंद खेलने के बाद बिना रन बनाए लौटे। इसके बाद 21.4 ओवर में शिवम दुबे ने विल जैक्स (20) का विकेट लेकर भारत को छठी सफलता दिलाई। 

हालांकि इस विकेट का सबसे बड़ा आकर्षण केएल राहुल का शानदार कैच रहा। दुबे की गेंद पर जैक्स के बल्ले का किनारा लगा और राहुल ने अपनी दाईं ओर हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। जैक्स ने 19 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाए। यह अगस्त 2024 के बाद वनडे क्रिकेट में शिवम दुबे का पहला विकेट भी रहा।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: फाइनल की दहलीज पर फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में होगी दिग्गजों की टक्कर

जो रूट ने संभाला एक छोर

107 रन पर छह विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की पारी को लियाम डॉसन और जो रूट ने संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 121 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि 228 के स्कोर पर यह साझेदारी टूट गई, जब लियाम डॉसन 68 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद अक्षर पटेल ने जोफ्रा आर्चर को भी ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। आर्चर 6 गेंदों में 12 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट हुए।

Follow Navbharatlive whatsapp