IND vs AFG T20I: भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज की तारीखों की हुई पुष्टि, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

Published on 11 अग॰ 2026

IND vs AFG T20I: भारत के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तारीखों की पुष्टि कर दी है. ACB को BCCI से भी ग्रीन सिग्नल मिल गया है.

IND vs AFG T20I: भारत के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तारीखों की पुष्टि कर दी है. ACB को BCCI से भी ग्रीन सिग्नल मिल गया है.

author-image

New Update

IND vs AFG T20I

IND vs AFG T20I

IND vs AFG T20I: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ खेली जाने वाली 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की तारीखों की पुष्टि कर दी है. सोमवार, 10 अगस्त को जारी एक बयान में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि ये सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे. ACB ने यह भी साफ किया कि बीसीसीआई ने भी इन तारीखों पर अपनी सहमति दे दी है.

भारत का अफगानिस्तान दौरा 13 सितंबर से होगा शुरू

क्रिकबज के पास उपलब्ध पत्र के अनुसार, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने अपने बिजनेस पार्टनर्स को लिखा है कि अफगानिस्तान का भारत दौरा 2026, 13 सितंबर से 17 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा. उन्होंने पुष्टि की है कि इन तारीखों के लिए बीसीसीआई ने ग्रीन सिग्नल दे दिया है और इन मैचों के लिए वेन्यू भी तय कर लिए गए हैं. आपको बता दें कि इससे पहले जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला गया था. इसके बाद टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेली थी. अब 2 महीने बाद अफगानिस्तान की टीम 3 टी20I सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी

⚡️SCHEDULE CONFIRMED⚡️

The ACB has confirmed that the three-match T20I series against India at the Arun Jaitley Stadium in Delhi will be held on September 13, 15 and 17. pic.twitter.com/wrG39jxPBR

— Cricbuzz (@cricbuzz) August 11, 2026

अफगानिस्तान बोर्ड ने BCCI को लिखा लेटर

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगे कहा कि अभी अधिकारियों की तरफ से इस सीरीज की आधिकारिक ऐलान होना बाकी है, लेकिन ACB ने BCCI को तारीखों और स्टेडियम की पक्की जानकारी देने के लिए यह चिट्ठी भेज रहा है. इसके साथ ही, मैचों के टेलीकास्ट और मीडिया राइट्स वाली कंपनियां को तैयारियां शुरू करने के लिए कह दिया गया है, लेकिन ACB और BCCI की तरफ से इसका सार्वजनिक रूप से आधिकारिक एलान होना अभी बाकी है.

शेड्यूल में बदलाव का भी रखा गया है विकल्प

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी होने के कारण बीसीसीआई के सामने एक मैच को इस दिन शिफ्ट करने का भी विकल्प रखा है, जिसपर अभी आखिरी फैसला होना बाकी है. इस सीरीज के शेड्यूल की जानकारी आने के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि भारत का संभावित बांग्लादेश दौरा, जो सितंबर के शुरुआत में होना था, वह रद्द हो सकता है. 

भारत का बांग्लादेश दौरा हो सकता है रद्द

बांग्लादेश के लिए यह एक बड़ा झटका होगा, क्योंकि अफगानिस्तान टी20I सीरीज तय होने से टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा अब लगभग नामुमकिन लग रहा है. दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड 1 से 13 सितंबर के दौरान 6 मैचों का आयोजन कराना चाहता था, लेकिन अफगानिस्तान टी20I सीरीज का एक मैच इसी समय के बीच पड़ रहा है. अब मैचों में सिर्फ तीन हफ्ते का समय बचा है, इसलिए जब तक सरकार की तरफ से कोई बड़ा फैसला न आ जाए, तब तक इस दौरे को रद्द ही माना जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो बांग्लादेश के लिए यह एक बड़ा झटका माना जाएगा. BCB को भारी आर्थिक नुकसान होगा.

⚡️SETBACK FOR BANGLADESH⚡️

With the Afghanistan series confirmed, the possibility of India touring Bangladesh next month has almost been ruled out.

BCB had earmarked September 1 to 13 for the six white-ball games but India and Afghanistan will play between September 13-17. https://t.co/85kJG8v1gPpic.twitter.com/W6MTgepAmj

— Cricbuzz (@cricbuzz) August 11, 2026

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20: 13 सितंबर
दूसरा टी20: 15 सितंबर
तीसरा टी20: 17 सितंबर

यह भी पढ़ें:  साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर के भाई की हुई नेशनल टीम में एंट्री, मिल सकता है डेब्यू का मौका