IIM Placement: आईआईएम प्लेसमेंट में MBA वालों की चांदी, मिला 2.31 करोड़ का पैकेज, टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड

Published on 1 सित॰ 2026

Sep 01, 2026 08:02 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

IIM Ahmedabad Campus Placement: आईआईएम अहमदाबाद (IIM-A) के प्लेसमेंट 2026 में इतिहास रचते हुए PGP कोर्स के छात्र को दुबई की आईटी कंपनी में 2.31 करोड़ रुपये का हाईएस्ट इंटरनेशनल पैकेज मिला है।

IIM Ahmedabad Placements 2026

IIM अहमदाबाद प्लेसमेंट

IIM Ahmedabad Placement 2026: देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद (IIM-A) ने अपने प्लेसमेंट सेशन 2026 में सफलता का नया इतिहास रच दिया है। इंस्टीट्यूट के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (PGP) कोर्स के एक छात्र को 2,43,000 डॉलर यानी लगभग 2.31 करोड़ रुपये का भारी-भरकम पैकेज ऑफर हुआ है। यह शानदार पैकेज दुबई की एक कंपनी द्वारा आईटी सेक्टर के तहत बिजनेस डेवलपमेंट रोल के लिए दिया गया है। इस प्लेसमेंट के साथ ही आईआईएम अहमदाबाद ने इंस्टीट्यूट के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

टूटा 12 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड

इंडियन प्लेसमेंट रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड्स (IPRS) द्वारा जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, 2.31 करोड़ रुपये का यह इंटरनेशनल ऑफर आईआईएम अहमदाबाद में 2011 में आईपीआरएस मानकों की शुरुआत के बाद से अब तक का सबसे बड़ा पैकेज बन गया है। इससे पहले संस्थान में सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय सैलरी ऑफर साल 2014 में दर्ज किया गया था, जो 192,581 डॉलर, उस समय लगभग 1.17 करोड़ रुपये था। 2026 के इस पैकेज ने 12 साल पुराने उस बड़े रिकॉर्ड को पूरी तरह से तोड़ दिया है।

घरेलू प्लेसमेंट में भी शानदार प्रदर्शन

इंटरनेशनल पैकेज के साथ-साथ देश के अंदर भी आईआईएम अहमदाबाद के छात्रों का दबदबा कायम रहा। देश के भीतर सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज 81.6 लाख रुपये सालाना रहा, जो पिछले 5 वर्षों में तीसरा सबसे बड़ा घरेलू पैकेज है। आईआईएम अहमदाबाद का औसत मैक्सिमम अर्निंग पोटेंशियल बढ़कर 36.98 लाख रुपये प्रति वर्ष हो गया है। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) लगातार दूसरे साल भारत में सबसे ज्यादा सैलरी ऑफर करने वाला मुख्य सेक्टर रहा।

छात्रों ने चुने इंटरनेशनल करियर

प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल कुल 392 अभ्यर्थियों में से 6 छात्रों ने इंटरनेशनल रोल का चयन किया है। इनमें से 4 छात्रों को दुबई, 1 को हांगकांग और 1 छात्र को जापान में काम करने का अवसर मिला है। इंटरनेशनल ऑफर्स देने में बिजनेस ग्रुप्स, बीएफएसआई (BFSI), आईटी और रिटेल सेक्टर की कंपनियां प्रमुख रहीं।

प्रमुख रिक्रूटर्स और सेक्टर

इस साल प्लेसमेंट प्रक्रिया में 182 प्रमुख कंपनियों ने हिस्सा लिया और 267 विभिन्न रोल्स के लिए ऑफर्स दिए। एक्सेंचर स्ट्रैटेजी ने सबसे ज्यादा 36 ऑफर दिए। इसके बाद बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) ने 33, फिनआईक्यू कंसल्टिंग ने 24 और मैकिन्से एंड कंपनी ने 21 ऑफर दिए। इसके अलावा 50 से अधिक नई कंपनियां भी इस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हुईं। मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए यह अच्छी खबर है। जो साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और क्वालिटी एजुकेशन से सफलता हासिल की जा सकती है।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें

See Less