करीना-शाहिद मिले गले, सलमान का दिखा स्वैग...IIFA इवेंट में जमीन पर उतरे सितारे

Published on 22 अक्टू॰ 2026

करीना-शाहिद मिले गले, सलमान का दिखा स्वैग…IIFA इवेंट में जमीन पर उतरे सितारे

IIFA इवेंट में जमीन पर उतरे सितारेImage Credit source: iifa/Instagram

IIFA 2027 Event: भारतीय सिनेमा के मशहूर अवॉर्ड शो इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) के 27वें संस्करण यानी IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित की गई. इस कार्यक्रम में सलमान खान समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए. शाहिद कपूर सफेद रंग के आउटफिट में नजर आए, वहीं वरुण धवन अपने स्टाइलिश लुक में पहुंचे. करीना कपूर और रश्मिका मंदाना ने भी अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा.

इवेंट के दौरान सितारों के लुक के साथ-साथ उनकी बातचीत और मस्ती भी चर्चा का विषय बनी हुई है. इसके कई वीडियोज भी सामने आए हैं. जिसमें एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें शाहिद कपूर और करीना कपूर एक दूसरे के गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं.

एक ही मंच पर नजर आए सितारे

IIFA ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इवेंट के कई वीडियोज पोस्ट किए हैं. एक वीडियो में स्टेज पर कई सितारे साथ दिखाई दे रहे हैं. इसमें सलमान खान, करीना कपूर खान, शाहिद कपूर, वरुण धवन, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, रश्मिका मंदाना और अली फजल मौजूद हैं. सभी काफी स्टाइलिश लग रहे हैं. इस दौरान मंच पर करीना और सलमान के बीच में IIFA अवॉर्ड की बड़ी सी डमी भी रखी हुई है, जिसके साथ करीना ने कई पोज भी दिए हैं.

करीना और शाहिद मिले गले

इवेंट का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें करीना कपूर खान और शाहिद कपूर एक दूसरे के गले लगते हुए नजर आए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले करीना ने शाहिद को कुछ कहा और फिर एक दूसरे को ग्रीट करते हुए हग किया. इस दौरान दोनों के चेहरे पर स्माइल भी थी. दोनों को एक बार फिर से साथ में देख जब वी मेट के गीत और आदित्य की याद आ गई है.

बता दें कि करीना और शाहिद न सिर्फ को-स्टार रह चुके हैं. बल्कि एक दूसरे को डेट भी कर चुके हैं. हालांकि, दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों ने अलग-अलग राहें चुन लीं. शाहिद जहां अब मीरा राजपूत के साथ हैप्पी लाइफ जी रहे हैं. वहीं करीना सैफ अली खान के अपनी जिंदगी बिता रही हैं.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button