ICC टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, मिचेल स्टार्क नंबर 1; ये 4 बॉलर भी हैं टॉप 10 में शामिल

Published on 27 अग॰ 2026

Aug 27, 2026 10:02 am ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

ICC Test Rankings में गेंदबाजों की बात करें तो यहां ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिलेगा, क्योंकि टॉप 10 गेंदबाजों में 5 ऑस्ट्रेलिया के हैं। इतना ही नहीं, शीर्ष पर भी कंगारू गेंदबाज ही है। जसप्रीत बुमराह की बादशाहत खत्म हो गई है।

Mitchell Starc Australia Test Team

मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रलिया की टेस्ट टीम के साथ

ICC Test Rankings में टीम के तौर पर ऑस्ट्रेलिया नंबर वन है, जबकि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम की बादशाहत है। इसके अलावा टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की बात करें तो यहां भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है, क्योंकि टॉप 10 गेंदबाजों की बात करें तो इसमें एक या दो नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया की टीम के 5 बॉलर शामिल हैं। इतना ही नहीं, शीर्ष पर भी कंगारू गेंदबाज ही विराजमान है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बादशाहत खत्म हो गई है, जो काफी समय से नंबर वन टेस्ट बॉलर थे।

दरअसल, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की बात करें तो शीर्ष पर आपको अब बुमराह नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क नजर आएंगे, जबकि अन्य चार और कंगारू गेंदबाज टॉप 10 में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस गेंदबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं, जबकि सातवें नंबर पर स्कॉट बोलैंड खड़े हुए हैं। इसके बाद 9वें और 10वें स्थान पर भी कंगारू गेंदबाजों का दबदबा है। इन स्थानों पर क्रमशः पेसर जोश हेजलवुड और स्पिनर नाथन लियोन विराजमान हैं।

बल्लेबाजी और ऑलराउंडर्स में भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजी की बात करें तो यहां टॉप 10 में दो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ तीसरे और सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड चौथे स्थान पर विराजमान हैं। वहीं, ऑलराउंडर्स की बात करें टेस्ट रैंकिंग में तो यहां भी दो नाम आपको ऑस्ट्रेलिया के नजर आ जाएंगे। ऑलराउंडर्स में जो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं, वो टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों में भी शामिल हैं। ऑलराउंडर्स में मिचेल स्टार्क चौथे और पैट कमिंस सातवें स्थान पर टेस्ट रैंकिंग में आपको नजर आजाएंगे। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसका एक मैच बांग्लादेश ने भी जीता था और एक मैच फिर ऑस्ट्रेलिया ने जीता।

ऑस्ट्रेलिया का एकछत्र राज

एक बार की विश्व टेस्ट चैंपियन विजेता टीम का कितना दबदबा इस समय टेस्ट क्रिकेट में है, ये आंकड़े ही बता दे रहे हैं, क्योंकि अन्य किसी टीम के खिलाड़ियों का दबदबा उतना नहीं है। इंग्लैंड के काफी सारे खिलाड़ी टेस्ट रैंकिंग में हैं, लेकिन टीम की हालत उतनी अच्छी है, चाहे बात टेस्ट रैंकिंग की करें या डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल की। यहां तक कि भारतीय टीम के खिलाड़ी भी हर जगह विराजमान हैं, लेकिन उनकी भी हालत टेस्ट रैंकिंग और डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में अच्छी नहीं है। पाकिस्तान के इक्का-दुक्का नाम हैं, जबकि साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के भी कई खिलाड़ी टेस्ट रैंकिंग में आपको नजर आजाएंगे।

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स

संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।

करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।

खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:

क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।

ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल

पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।

विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें