पूर्व IAS दिव्या मित्तल राजनीति करेंगी या विदेशी जाएंगी? इसका 2 दिन बाद खुलासा करेंगी। रविवार को उन्होंने X पर लिखा- आगे क्या करना है? मैंने पढ़ा है। 4 तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
.
पहला- बच्चे छोटे हैं, अब घर रहूंगी। अच्छा पैकेज मिलेगा, तो वापस विदेश जाऊंगी। IAS पर किताब लिखी है, कोचिंग चलाऊंगी। टिकट पक्का हो गया होगा, राजनीति में उतरूंगी। इसके बारे में 29 सितंबर को सुबह 8:30 बजे बताऊंगी।
दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त को नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। 14 सितंबर को उनका इस्तीफा मंजूर हो गया था। तभी से उनके फ्यूचर प्लान को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
दिव्या मित्तल ने इस्तीफे में क्या लिखा था, पढ़िए…

इस्तीफा मंजूर होने पर लिखा था- बढ़े चलो बढ़े चलो
इस्तीफा मंजूर होने पर दिव्या मित्तल ने लिखा था- मेरा IAS से त्यागपत्र स्वीकार हो गया है। साथ ही कवि जयशंकर प्रसाद के नाटक चंद्रगुप्त की लाइनें भी ल प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो।”
प्रशस्त पुण्य पंथ है- इसका अर्थ है कि मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता का यह मार्ग बहुत ही विशाल, साफ और पवित्र (पुण्यदायी) है। बढ़े चलो, बढ़े चलो- कवि देश के साहसी सपूतों और सैनिकों का आह्वान करते हैं कि वे बिना रुके, बिना डरे इस पावन मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहें।

लंदन में नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस में आई थीं दिव्या
दिव्या मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं। IIT-IIM से पढ़ाई के बाद लंदन में नौकरी की। यहीं गगनदीप सिंह से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने लव-मैरिज की। हालांकि, कुछ सालों बाद पति-पत्नी लंदन की नौकरी छोड़ भारत लौट आए।
दिव्या UPSC की तैयारी में जुट गईं। उन्होंने बिना कोचिंग पहले प्रयास में IPS क्लियर किया। उन्हें गुजरात कैडर मिला। IPS की ट्रेनिंग के दौरान भी दिव्या ने IAS की तैयारी जारी रखी। अगले ही साल 2013 में उनका IAS में सिलेक्शन हो गया।

दिव्या के पति पंजाब के रहने वाले, पहले प्रयास में UPSC पास किया था
दिव्या के पति गगनदीप सिंह का परिवार पंजाब के बठिंडा जिले के गिद्दड़बाहा का रहने वाला है। उन्होंने 1998 से 2002 तक IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद 2003 से 2005 तक IIM बैंगलोर से मैनेजमेंट की पढ़ाई की।
गगनदीप ने 2010 में पहले ही प्रयास में UPSC पास किया था। उन्हें इंडियन ट्रेड सर्विस मिली थी। चार साल पहले, 2022 में उन्होंने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में संयुक्त महानिदेशक के पद से इस्तीफा दिया था।
……………………….
ये खबर भी पढ़िए…
योगी सपा-कांग्रेस पर भड़के, बोले- हरकतों से बाज आएं:चुनाव आयुक्त पर सवाल उठाना ठीक नहीं, जीत गए तो बढ़िया, हारें तो EVM दोषी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर छिड़े विवाद के बीच सीएम योगी ने रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सपा और कांग्रेस पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा- SIR की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस, सपा, राजद समेत विपक्षी दल हायतौबा मचा रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरी खबर पढ़िए…