Sep 10, 2026 01:19 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

हुंडई ने क्रेटा, अल्काजार और क्रेटा इलेक्ट्रिक के नए Lounge Edition को लॉन्च कर दिया है। तीनों मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए दिया गया है। इनकी कीमत 19.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

हुंडई क्रेटा, अल्काजार, क्रेटा इलेक्ट्रिक लाउंज एडिशन
केवल
₹23,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
Hyundai Motor India ने अपनी तीन पॉप्युलर SUV - Creta, Alcazar और Creta Electric के नए Lounge Edition को लॉन्च कर दिया है। तीनों मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए दिया गया है। इसके साथ गाड़ियों के अंदर और बाहर कुछ खास बदलाव भी किए गए हैं। तीनों मॉडल में ड्यूल-टोन ऑप्शन भी मिलता है। नए एडिशन्स की कीमत 19.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। आइए जानते हैं डीटेल।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 7.59 - 12.99 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 14.99 - 21.74 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
₹ 10.69 - 18.99 लाख
11.6-इंच स्क्रीन और खास केबिन
तीनों एसयूवी के लाउंज एडिशन में पीछे की सीट पर 11.6-इंच की स्क्रीन दी गई है। इसमें OTT कंटेंट देखने, वीडियो प्ले, गेम खेलने, फोन की स्क्रीन शेयर करने और ऐप डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है। इसके लिए ऐप स्टोर भी दिया गया है। हुंडई ने इसे मौजूदा 8-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम के साथ पेयर किया है, जिसमें स्पीकर के साथ सबवूफर भी है। केबिन में मूनव्हाइट एंबिएंट लाइटिंग, सिल्वर कलर केबिन इन्सर्ट्स, खास सीट कवर डिजाइन और पीछे की सीट्स पर लाउंज लिखे हेडरेस्ट कुशन दिए गए हैं।
अल्काजार लाउंज में 5-सीटर केबिन
तीनों में अल्काजार लाउंज एडिशन में सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। यह सिग्नेचर वेरिएंट पर बेस्ड है, लेकिन इसमें नॉर्मल थ्री रो सीट्स की जगह 5-सीटर अरेंजमेंट दिया गया है। इसके साथ आवाज से चलने वाला पैनोरमिक सनरूफ और पीछे एंटरटेनमेंट के लिए 11.6-इंच स्क्रीन मिलती है। अल्काजार लाउंज में केवल 1.5-लीटर U2 CRDi 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है। इसके साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। इसकी कीमत नॉर्मल कलर में 21.80 लाख रुपये और ड्यूल-टोन वाले मॉडल में 21.95 लाख रुपये है।
क्रेटा लाउंज की कीमत 19.21 लाख रुपये से
क्रेटा लाउंज एडिशन को किंग वेरिएंट पर तैयार किया गया है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ IVT गियरबॉक्स मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 19.21 लाख रुपये है। वहीं, 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले मॉडल की कीमत 20.30 लाख रुपये से शुरू होती है। ड्यूल-टोन वाले मॉडल की कीमत इसके सिंगल टोन कलर वाले मॉडल से 15,000 रुपये ज्यादा है। क्रेटा और अल्काजार के बाहरी हिस्से में भी डार्क कलर वाली थीम मिलती है। इसमें गोल्डेन ब्रॉन्ज कलर के साथ फ्रंट और रियर की स्किड प्लेट, साइड सिल गार्निश, रियर स्पॉयलर, रूफ रेल और ORVM पर ब्लैक कलर दिया गया है। क्रेटा में ब्लैक C-पिलर गार्निश और 18-इंच मैट ब्लैक अलॉय व्हील भी मिलते हैं। अल्काजार में भी 18-इंच काले अलॉय व्हील दिए गए हैं।
Creta Electric Lounge सबसे महंगी
क्रेटा इलेक्ट्रिक लाउंज एडिशन Excellence Long Range वेरिएंट पर बेस्ड है। इसमें 11.6-इंच पीछे की स्क्रीन के अलावा डैशकैम और पीछे वायरलेस चार्जर भी मिलता है। इसे घर पर चार्ज करने वाले चार्जर के साथ या उसके बिना खरीदा जा सकता है। इसमें 17-इंच ब्लैक एयरो अलॉय व्हील, गोल्डेन ब्रॉन्ड कलर और स्किड प्लेट, साइड सिल, स्पॉयलर, रूफ रेल, C-पिलर गार्निश और ORVM पर ब्लैक कलर दिया गया है। इसकी कीमत 24.34 लाख से 25.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
