
HyundaiImage Credit source: John Keeble/Getty Images
हुंडई मोटर इंडिया महाराष्ट्र के पुणे स्थित अपने प्लांट के विस्तार पर ₹11,000 करोड़ का निवेश करेगी. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO तरुण गर्ग ने बुधवार को प्लांट के उद्घाटन के मौके पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कंपनी इस निवेश को अलग-अलग चरणों में करेगी. इससे सिर्फ गाड़ियों का प्रोडक्शन ही नहीं बढ़ेगा, बल्कि इलाके में इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा, नई टेक्नोलॉजी पर काम होगा और रोजगार के मौके भी पैदा होंगे.
पुणे प्लांट में फिलहाल हर साल 1.70 लाख गाड़ियां बनाने की क्षमता है. कंपनी की योजना इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 2030 तक 3.20 लाख गाड़ियां सालाना करने की है. इस प्लांट में आधुनिक इंजन बनाने की यूनिट भी है, जहां नई मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है. यहां हर साल 1.50 लाख इंजन बनाए जा सकते हैं, जो गाड़ियों के प्रोडक्शन में मदद करेंगे.
भारत में होगा 15.5 अरब डॉलर का निवेश
यह निवेश भारत में हुंडई की बड़ी योजना का हिस्सा है. कंपनी इससे पहले भारत में सात साल के दौरान 15.5 अरब डॉलर निवेश करने का ऐलान कर चुकी है. इस योजना में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के साथ रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D), लोकल सप्लायर नेटवर्क को मजबूत करने और गाड़ियों के पार्ट्स भारत में ही तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा. कंपनी भविष्य की टेक्नोलॉजी पर भी काम करेगी.
2030 तक करीब 11.40 लाख गाड़ियां बनाने का टारगेट
हुंडई मोटर ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन यूइसुन चुंग ने कहा कि भारत कंपनी के लिए दुनिया के सबसे अहम बाजारों में से एक है. उन्होंने यह बात उस समय कही, जब कंपनी ने भारत से कुल 40 लाख पैसेंजर गाड़ियों के एक्सपोर्ट का आंकड़ा पार किया. हुंडई ने 1999 से भारत में बनी गाड़ियों को दूसरे देशों में भेजना शुरू किया था. कंपनी के मुताबिक, यह उपलब्धि भारतीय मैन्युफैक्चरिंग की वैश्विक क्षमता को दिखाती है. पुणे और चेन्नई में मौजूद प्लांट की क्षमता को मिलाकर हुंडई की भारत में कुल सालाना उत्पादन क्षमता 2030 तक करीब 11.40 लाख गाड़ियों तक पहुंच सकती है.
ये भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में Toyota बड़ा धमाका! ₹6.99 लाख में नई कार, Baleno से होगी टक्कर

महेंद्र भार्गव
महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.
Read More