शानदार स्पेस, Hybrid पावर और ढेरों फीचर्स, Sorento है कितनी खास?

Published on 3 अक्टू॰ 2026

भारत में पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच प्रीमियम एसयूवी की डिमांड बढ़ी है. जिसके चलते कार मेकिंग कंपनियां भी ऐसे ही सेगमेंट गाड़ियों पर ज्यादा फोकस कर रही हैं. अगर आप भी इन दिनों एक ऐसी एसयूवी की खोज में हैं जो दिखने में प्रीमियम और साइज में बड़ी हो तो आपके लिए किआ की सोरेंटो सही ऑप्शन बन सकती है. कंपनी ने इसे 29 से 40 लाख रुपये के प्राइस रेंज में लॉन्च किया है. जबकि यह शानदार हाइब्रिड SUV बड़े शहरों में काफी कारगर साबित होती दिख रही है.

खासकर दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में जहां पेट्रोल और हाइब्रिड गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. इस गाड़ी का रोड प्रेजेंस इतना शानदार है कि पहली नज़र में यह 1 करोड़ रुपये वाली किसी लग्जरी एसयूवी जैसी लगती है. क्योंकि, इसमें बड़ी बॉडी, मजबूत ग्रिल और मस्कुलर डिजाइन के साथ यह सड़क पर अपनी अलग ही पहचान बना रही है. वहीं, अगर आप एक ऐसी फैमिली कार चाहते हैं जो हर सफर को आरामदायक और लग्जरी बना दे तो सोरेंटो की सभी खास बातें आपको जरूर जाननी चाहिए. तो चलिए इस खबर में जानतें हैं कि, यह गाड़ी कितना पैसा वसूल है.

हाइब्रिड इंजन ने मजा की दोगुना

आपको बता दें कि, ज्यादातर हाइब्रिड गाड़ियों में साधारण पेट्रोल इंजन मिलता है लेकिन किआ सोरेंटो में 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन अकेला 180 bhp की पावर देता है और जब इसमें 65 bhp की इलेक्ट्रिक मोटर जुड़ती है. तो यह एसयूवी बेहद दमदार और तेज हो जाती है.

जबकि इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है जो गियर बदलते समय बहुत स्मूथ और रिस्पॉन्सिव रहता है. गाड़ी को स्टार्ट करते ही यह बिल्कुल खामोशी से इलेक्ट्रिक मोड पर चलती है और थ्रॉटल दबाने पर इंजन बिना किसी झटके के पावर संभाल लेता है. जब आप इसे तेजी से भगाते हैं तो भी इसका इंजन शोर नहीं करता.

शानदार स्पेस, Hybrid पावर और ढेरों फीचर्स, Sorento है कितनी खास?

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: EV खरीदारों के लिए बड़ा तोहफा, मिलेगी 1.5 लाख रुपये तक की छूट

कितना मिलेगा माइलेज?

आपको यह भी बता दें कि, इतनी बड़े साइज की एसयूवी होने के बावजूद किआ सोरेंटो को शहर के ट्रैफिक में चलाना बेहद आसान है. क्योंकि, इसका स्टीयरिंग व्हील काफी हल्का है जिससे यह तंग जगहों पर भी आसानी से मुड़ जाती है. हालांकि, कम स्पीड में गड्ढों पर इसका राइड क्वालिटी थोड़ा सख्त महसूस होता है.

लेकिन हाई-स्पीड पर यह काफी स्थिर रहती है. जबकि अब माइलेज की बात करें तो शहर की ड्राइविंग में इसने लगभग 10 किमी प्रति लीटर का माइलेज दिया है. हाईवे पर इसका माइलेज और भी बेहतर हो जाता है जो केवल पेट्रोल पर चलने वाली किसी भी बड़ी एसयूवी की तुलना में काफी ज्यादा किफायती साबित होता है.

शानदार स्पेस, Hybrid पावर और ढेरों फीचर्स, Sorento है कितनी खास?

AI Generated Image

हाई-टेक फीचर्स की मिलती है भरमार

वहीं, गाड़ी के केबिन के अंदर जैसे ही आप कदम रखते ही आपको एक प्रीमियम और लग्जरी माहौल का अहसास होता है. इसमें डिजिटल रियरव्यू मिरर, ड्राइवर और पैसेंजर के लिए बड़ी इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीटें और ऑन-बोर्ड एआई असिस्टेंट जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं.

जबकि सेकंड रो यानी दूसरी रो में कैप्टन सीटें मिलती हैं जो वेंटिलेटेड फंक्शन, कपहोल्डर और रीक्लाइन फीचर के साथ आती हैं. जबकि लंबे सफर के दौरान धूप से बचने के लिए सनब्लाइंड्स और लैपटॉप चार्ज करने के लिए कनेक्टिंग पोर्ट्स भी दिए गए हैं. हालांकि, तीसरी रो तक पहुंचना तो आसान है लेकिन वहां घुटने ऊपर करके बैठना पड़ता है इसलिए वह बच्चों के लिए ज्यादा सही है.

क्या यह SUV है सही विकल्प?

अब कुल मिलाकर देखें तो किआ सोरेंटो अपने सेगमेंट की सबसे परफेक्ट और संतुलित एसयूवी साबित होती है. क्योंकि, यह कार शानदार स्पेस, दमदार हाइब्रिड पावरट्रेन और कड़क रोड प्रेजेंस के दम पर खरीदारों को बहुत पसंद आ रही है. जबकि जिस कीमत पर इसे उतारा गया है उस लिहाज से यह प्रीमियम स्पेस में ग्राहकों को एक वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज देती है.

वहीं, किआ कंपनी की तरफ से पेश किया गया यह अब तक का सबसे बेहतरीन और बेहतरीन प्रोडक्ट कहा जा सकता है. अगर आप 30 से 40 लाख के बजट में एक फुल-साइज लग्जरी हाइब्रिड एसयूवी चाहते हैं तो यह कार आपकी उम्मीदों पर बिल्कुल खरी उतरेगी.

यह भी पढ़ें: BMW की इस नई बाइक में क्या है खास? 48 HP इंजन के साथ हुई एंट्री