Huawei Mate XT 2 का डिजाइन लीक: नए Tri-Fold फोल्डिंग सिस्टम और Kirin 9050 Pro चिप के साथ आएगा फोन - Haribhoomi

Published on 18 जुल॰ 2026

Huawei Mate XT 2 के पेटेंट से नए Tri-Fold डिजाइन का खुलासा हुआ है। फोन में इनवर्ड फोल्डिंग मैकेनिज्म, बड़ा डिस्प्ले, Kirin 9050 Pro चिपसेट और 6000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Huawei Mate XT 2 tri fold phone

Huawei Mate XT 2 tri fold phone

  • Published: 18 Jul 2026, 03:32 PM IST
  • Last Updated: 18 Jul 2026, 03:32 PM IST

Huawei अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कंपनी ने साल 2024 में दुनिया का पहला Tri-Fold स्मार्टफोन Huawei Mate XT Ultimate Design लॉन्च किया था। अब इसके सक्सेसर के तौर पर कंपनी Huawei Mate XT 2 पेश कर सकती है। हालांकि Huawei ने अभी तक Mate XT 2 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सामने आए एक नए पेटेंट से फोन के डिजाइन और फोल्डिंग मैकेनिज्म को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

Huawei Mate XT 2 में मिलेगा नया इनवर्ड फोल्डिंग डिजाइन
टिप्स्टर Ice Universe ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ पेटेंट डॉक्यूमेंट शेयर किए हैं, जिन्हें Huawei Mate XT 2 से जुड़ा बताया जा रहा है। पेटेंट इमेज के अनुसार, नए ट्राई-फोल्ड फोन में कंपनी पुराने मॉडल की तुलना में बड़ा डिजाइन बदलाव कर सकती है। Huawei Mate XT Ultimate Design में जहां आउटवर्ड फोल्डिंग डिजाइन दिया गया था, वहीं नए मॉडल में इनवर्ड फोल्डिंग मैकेनिज्म देखने को मिल सकता है।

लीक पेटेंट के मुताबिक फोन के दोनों साइड पैनल मुख्य फ्लेक्सिबल डिस्प्ले के ऊपर अंदर की तरफ फोल्ड होंगे। बायां पैनल पहले अंदर की ओर मुड़ सकता है, जिसके बाद दायां पैनल फोल्ड होगा। यह डिजाइन Samsung Galaxy Z TriFold जैसे फोल्डिंग सिस्टम से मिलता-जुलता नजर आता है।

ये भी पढ़े-ः Asus Pad Launch: भारत में जल्द आएगा प्रीमियम टैबलेट, 2.8K OLED स्क्रीन और 45W चार्जिंग के साथ मचाएगा धमाल

डेडिकेटेड कवर डिस्प्ले और नया कैमरा डिजाइन
पेटेंट तस्वीरों से पता चलता है कि Huawei Mate XT 2 में एक अलग कवर डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। यह मौजूदा Mate XT Ultimate Design से अलग डिजाइन बदलाव होगा। इसके अलावा फोन के पीछे बीच में एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। वहीं, मौजूदा Huawei Mate XT Ultimate Design में Star Diamond कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।

Huawei Mate XT 2 के संभावित फीचर्स
लीक्स के अनुसार, Huawei Mate XT 2 को इस साल अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में कंपनी का नया Kirin 9050 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा स्मार्टफोन में करीब 6000mAh बैटरी, नया Tri-Fold डिजाइन, और बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

Huawei Mate XT Ultimate Design के फीचर्स
बता दें कि Huawei Mate XT Ultimate Design को साल 2024 में चीन में लॉन्च किया गया था। इसके 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 चीनी युआन (करीब 2.35 लाख रुपये) रखी गई थी। इस स्मार्टफोन में 10.2 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले (पूरी तरह अनफोल्ड करने पर), Kirin 9010 चिपसेट 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5600mAh बैटरी, 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Huawei Mate XT 2 के साथ कंपनी Tri-Fold स्मार्टफोन सेगमेंट में एक और बड़ा अपग्रेड पेश कर सकती है। हालांकि, लॉन्च से पहले इसकी कीमत और फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।