Himanshi khurana Conversion News : हिमांशी खुराना ने खोला पुराने रिश्ते का राज! पूजा-पाठ से रोका तो मन में आया ये डर, बोलीं- 'आस्था से समझौता नहीं कर सकती'

Published on 15 अग॰ 2026

पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने अपने पुराने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पूजा-पाठ से जुड़े मतभेद उनके लिए रिश्ते में बड़ा टर्निंग पॉइंट बने। हिमांशी ने कहा कि वह अपनी आस्था और धार्मिक जड़ों से समझौता नहीं कर सकती थीं।

Himanshi khurana Conversion News :  हिमांशी खुराना ने खोला पुराने रिश्ते का राज! पूजा-पाठ से रोका तो मन में आया ये डर, बोलीं- ‘आस्था से समझौता नहीं कर सकती’

Modified Date: August 16, 2026 / 12:02 am IST

Published Date: August 15, 2026 7:00 pm IST

HIGHLIGHTS

  • हिमांशी खुराना ने पुराने रिश्ते और धार्मिक मतभेदों पर खुलकर बात की।
  • पूजा-पाठ को लेकर हुए मतभेद को बताया जिंदगी का बड़ा टर्निंग पॉइंट।
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान आस्था को लेकर हुई भावुक।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Himanshi khurana Conversion News :  पंजाबी अभिनेत्री और ‘बिग बॉस 13’ फेम हिमांशी खुराना ने पारस छाबड़ा के यूट्यूब शो में असीम रियाज के साथ अपने पूर्व रिश्ते और धार्मिक मतभेदों पर खुलकर बात की है। हिमांशी ने खुलासा किया कि रिश्ते के दौरान जब उनसे पूजा-पाठ न करने को कहा गया, तो यह उनके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गया, जिसने उन्हें अपनी धार्मिक पहचान पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया।

मृत्यु के बाद क्या होगा उनके साथ

धर्म परिवर्तन के दबाव से जुड़े सवालों पर बिना किसी का नाम लिए हिमांशी ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब उन्हें पूजा-पाठ करने से मना किया गया, तो वे भीतर से बेहद परेशान हो गई थीं। उन्होंने कहा कि उस दौरान उनके मन में यह सवाल तक आने लगा था कि मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार कैसे होगा क्या उन्हें जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा?

आस्था से नहीं कर सकती समझौता

हिमांशी ने आगे बताया कि अपनी धार्मिक मान्यताओं को खोने के डर से उन्होंने अलग होने से पहले चार धाम यात्रा और कैलाश मानसरोवर जाने की इच्छा जताई थी। कैलाश यात्रा के दौरान वे अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं और उन्हें अहसास हुआ कि वे अपनी आस्था और जड़ों से कोई समझौता नहीं कर सकतीं। गौरतलब है कि 4 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद हिमांशी और असीम ने दिसंबर 2023 में धार्मिक मान्यताओं में अंतर का हवाला देते हुए आपसी सहमति से ब्रेकअप कर लिया था।

Himanshi khurana opened up about her conversion to Islam 🚨

Join Our Whatsapp Group

In recent podcast with Paras, she said she was on the verge of converting to Islam bcz of pressure from her ex bf Asim riaz 😡

Asim riaz told her , “ye Pooja paath ab nhi chalega”.

One genuine question, Why are Muslim… pic.twitter.com/3I2hfmplnz

— Harsh shekhawat (@wordofshekhawat) August 14, 2026

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Swarna Sharada Scholarship 2026: “नक्सल मुक्ति के बाद आजादी की सांस ले रहा बस्तर.. यहां से मेरा खास लगाव”.. स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप समारोह में सुनें IBC24 के डायरेक्टर दिनेश गोयल का सम्बोधन
  • IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, बताया क्यों निकाली थी तिरंगा यात्रा, यहां देखे लाइव कार्यक्रम 
  • Retirement Age Hike 2026 Announcement: इतने साल के लिए टल गया रिटायरमेंट.. अब इस तारीख तक नहीं होगी सेवानिवृत्ति, CM ने किया बड़ा ऐलान

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  हिमांशी खुराना ने किस बारे में खुलासा किया?

उत्तर:  उन्होंने अपने पुराने रिश्ते के दौरान धार्मिक मान्यताओं और पूजा-पाठ को लेकर हुए मतभेदों के बारे में बात की।

प्रश्न 2:  हिमांशी के लिए क्या सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बना?

उत्तर:  उनके मुताबिक पूजा-पाठ से जुड़े मतभेदों ने उन्हें अपनी धार्मिक पहचान और आस्था को लेकर गंभीरता से सोचने पर मजबूर किया।

प्रश्न 3:  हिमांशी और असीम रियाज का ब्रेकअप कब हुआ था?

उत्तर:  दोनों ने दिसंबर 2023 में धार्मिक मान्यताओं में अंतर का हवाला देते हुए अलग होने की बात कही थी।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

Web Title: Himanshi Khurana Opens Up About Past Relationship, Says She Could Not Compromise on Faith

advertisement will close in 10 seconds ×

ads