भारत के बाद अब नेपाल में Hero VIDA की एंट्री, VX2 और DIRT.E K3 से शुरू हुआ ग्लोबल सफर

Published on 27 जुल॰ 2026

भारत के बाद अब नेपाल में Hero VIDA की एंट्री, VX2 और DIRT.E K3 से शुरू हुआ ग्लोबल सफर

Hero VIDA के दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर नेपाल में लॉन्च, जानिए क्या है इनकी सबसे बड़ी खासियत

Hero VIDA ने नेपाल में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय एंट्री की घोषणा की है. यह कंपनी का पहला विदेशी बाजार है, जहां से उसके ग्लोबल कारोबार की शुरुआत हो रही है. नेपाल में Hero VIDA ने CG Motors (चौधरी ग्रुप) के साथ साझेदारी की है. चौधरी ग्रुप नेपाल की बड़ी कारोबारी कंपनियों में से एक है और दुनिया भर में 160 से ज्यादा कंपनियों तथा 123 ब्रांड्स का संचालन करता है.

Hero VIDA स्कूटर सीरीज

नेपाल के ग्राहकों के लिए Hero VIDA ने VIDA VX2 EVOOTER सीरीज और VIDA DIRT.E K3 ऑफ-रोड इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है. इन्हें नेपाल के लोगों की अलग-अलग जरूरतों और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. VIDA VX2 EVOOTER दो वेरिएंट VX2 Plus और VX2 Go में आएगी, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही विकल्प चुन सकें.

VIDA VX2 Plus बैटरी पैक

नेपाल की मुश्किल और ऊंचे-नीचे रास्तों को ध्यान में रखकर VIDA VX2 Plus को तैयार किया गया है. इसमें 18 डिग्री तक की चढ़ाई आसानी से चढ़ने की कैपेसिटी है. स्कूटर में 4.4 kWh की बैटरी दी गई है, जिसमें 2.2 kWh की दो रिमूवेबल बैटरियां मिलती हैं. यह एक बार चार्ज करने पर 140 किमी तक की रियल-वर्ल्ड रेंज देता है. इसकी टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा है और यह 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.1 सेकेंड में पकड़ लेता है. DC फास्ट चार्जिंग की मदद से बैटरी 65 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है.

कंपनी का बयान

इस मौके पर Hero MotoCorp के इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट की चीफ बिजनेस ऑफिसर कौसल्या नंदकुमार ने कहा कि, नेपाल में लॉन्च के साथ VIDA ने अपने ग्लोबल सफर की शुरुआत कर दी है, जो हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है. हमें खुशी है कि भारत के बाद अब हम अपनी बेहतरीन इंजीनियरिंग और आधुनिक तकनीक को नेपाल के ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं. नेपाल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तेजी से बढ़ता बाजार है. हमें भरोसा है कि CG Motors के साथ हमारी साझेदारी वहां के ग्राहकों को प्रीमियम, भरोसेमंद और नई तकनीक से लैस राइडिंग का शानदार अनुभव देगी.

यह भी पढ़ें- Innova Hycross Facelift होगी पहले से ज्यादा स्टाइलिश, नया लुक और एडवांस फीचर्स बनाएंगे खास

नई Creta के बाद Hyundai लाएगी 2 नई SUV, टाटा-महिंद्रा को मिलेगी टक्कर, दमदार फीचर्स से होगी लैस

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button