एजुकेशन
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jul 24, 2026, 06:42 PM IST
HSSC ने प्राइमरी टीचर (मेवात कैडर) के 1456 पदों का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
![]()
Haryana JBT 2024 Final Result OUT
Haryana JBT 2024 Final Result OUT: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने आज 24 जुलाई को आधिकारिक तौर पर प्राइमरी टीचर (मेवात कैडर) के 1456 पदों का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, यह 2024 की भर्ती थी, जिसके लिए 28 सितंबर को परीक्षा का आयोजन किया गया था।
इस परीक्षा के जरिए मेवात कैडर में प्राइमरी टीचर (ग्रुप-C सर्विस) के कुल 1,456 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा राज्य भर के अलग-अलग तय केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में दोपहर 3:45 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
Haryana JBT 2024 Final Result Steps to Check
अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- Haryana Staff Selection Commission की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “Results” सेक्शन में “Haryana JBT 2024 Final Result” लिंक ढूंढें।
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स के रोल नंबर वाली PDF फाइल खुल जाएगी।
- लिस्ट में अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए सर्च फंक्शन (Ctrl+F) का इस्तेमाल करें।
- Haryana JBT 2024 Final Result डाउनलोड करें और सेव कर लें।
ये भी पढ़ें
9 अगस्त 2024 को, हरियाणा JBT शिक्षक भर्ती 2024 के तहत प्राइमरी शिक्षकों (जूनियर बेसिक शिक्षकों) के लिए 1,456 रिक्तियों की घोषणा की गई थी। हरियाणा JBT पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2024 को पूरी हो गई थी। परीक्षा OMR शीट पर हुई थी, इसमें गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। हालांकि, यदि किसी परीक्षार्थी ने किसी प्रश्न के लिए पांचों विकल्पों में से किसी को भी मार्क नहीं किया है, तो बिना प्रयास किए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 0.95 अंक काटे गए हैं। संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप hssc.gov.in पर जा सकते हैं।
![]()
नीलाक्ष सिंहauthor
नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article