Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर गलती से भी न करें ये 5 काम, नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल

Published on 10 सित॰ 2026

Hartalika Teej Kab Hai: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हर साल हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। महिलाओं को इस व्रत का खास तौर पर इंतजार रहता है।

Hartalika Teej 2026 Detials: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। तभी से इस व्रत को सुहाग और पति की लंबी उम्र से जोड़कर देखा जाता है।

कब है हरतालिका तीज 2026?

इस बार हरतालिका तीज का पर्व 14 सितंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ और व्रत के साथ कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तीज के दिन कुछ काम करने से बचना चाहिए नहीं तो इस व्रत का पूरा फल नहीं मिलता। आगे जानिए हरतालिका तीज पर कौन-से 5 काम न करें…

ये भी पढ़ें-
हरतालिका तीज पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? व्रत और पूजा के ये हैं नियम

काले रंग के कपड़े पहनने से बचें

पति या परिवार से विवाद न करें

व्रत के दिन घर में शांति का माहौल बनाए रखना चाहिए। पति, सास-ससुर या परिवार के किसी अन्य सदस्य से बेवजह बहस और झगड़ा करने से बचें। मान्यता है कि पूजा और व्रत के दौरान मन को शांत रखना जरूरी होता है।

घर की पवित्रता बनाए रखें

हरतालिका तीज के दिन महिलाएं दिनभर कुछ भी खाती नहीं हैं। इस दिन घर के अन्य सदस्यों के लिए भी सात्विक भोजन बनाना चाहिए, संभव हो तो भोजन में लहसुन-प्याज का इस्तेमाल भी न करें क्योंकि इन्हें भी तामसिक भोजन की श्रेणी में रखा जाता है।

जरूरतमंद को खाली हाथ न लौटाएं

अगर हरतालिका तीज के दिन आपके घर कोई जरूरतमंद या भिक्षुक भोजन, कपड़े या किसी दूसरी चीज की मदद मांगने आए तो उसे अपनी क्षमता के अनुसार कुछ जरूर दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार जरूरतमंद की मदद करना पुण्य का काम माना जाता है।

किसी की चुगली या बुराई न करें

तीज के दिन किसी की बुराई, चुगली या निंदा करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही मन में किसी के लिए गलत भावना भी नहीं रखनी चाहिए। व्रत के दौरान सकारात्मक सोच रखें और अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगाएं। मान्यता है कि साफ मन से की गई पूजा का फल शुभ होता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।