Hanuman Ansh Box Office: बेशक बड़े पर्दे पर मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित अपनी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ लेकर आ गए हैं. पर जो चमत्कारी बढ़त ‘हनुमान अंश’ को मिली है, वो कोई कम नहीं कर पाया. यश की ‘टॉक्सिक’ पहले ही कमाई नहीं कर पा रही है. वहीं जो थोड़ा बहुत बिजनेस हो भी रहा था, उसे भी 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने पूरी तरह से रोक दिया. फिल्म की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही थी, सिर्फ लाखों में ही बिजनेस हो रहा था. लेकिन देखते ही देखते यह कमाई करोड़ों में पहुंच गई. अब 30वें दिन फिल्म ने अबतक की सबसे ज्यादा कमाई की है. जानिए अब कितना बिजनेस हो चुका है.
फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है. वहीं, बॉक्स ऑफिस से लेकर सोशल मीडिया तक फिल्म का शानदार जलवा देखने को मिल रहा है. फिल्म का वीएफएक्स (VFX), बैकग्राउंड स्कोर और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीक्वेंस इसे एक बेहतरीन विजुअल ट्रीट बनाते हैं. इसी बीच सैकनिल्क की रिपोर्ट भी सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, हनुमान अंश’ ने 30वें दिन 16.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, बीते दिन टोटल शोज की संख्या भी 6,055 रही थी. जबकि, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब 117.40 करोड़ रुपये हो गया है.
‘हनुमान अंश’ को 30वें दिन कितना फायदा?
दरअसल ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 30 दिन पूरे हो गए हैं. वहीं, 30वें दिन की कमाई 16.50 करोड़ रुपये रही है. वहीं, उससे पहले यह कलेक्शन 10 करोड़ रुपये रहा था. ऐसे में फिल्म के बिजनेस में 65 परसेंट की बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं, फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी 99.3 करोड़ रुपये हो गया है. जी हां, पिक्चर ने 30वें दिन से पहले सबसे ज्यादा कमाई 24वें दिन की थी, जो 12.75 करोड़ रुपये थी. वहीं, अब 16 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इस फिल्म के पिछला वीकेंड भी काफी फायदेमंद रहा था.
दर्शक सिर्फ फिल्म देख नहीं रहे हैं, बल्कि हर एक पावरफुल सीन पर तालियों, सीटियों और ‘जय हनुमान’ के जयकारों के साथ थिएटर में जश्न मना रहे हैं. दरअसल वर्ड-ऑफ-माउथ (Word of Mouth) के दम पर इसकी टिकट खिड़की पर रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है. कुल मिलाकर ‘हनुमान अंश’ ने अपने पावरफुल मैसेज, दमदार एक्टिंग से यह साबित कर दिया है कि जब कंटेंट में बेहतरीन सिनेमाई अनुभव का तड़का हो, तो उसका जलवा लंबे समय तक कायम रहता है. अगर कमाई ऐसी ही चलती रही, तो जल्द ही 150 करोड़ रुपये भी कमा लेगी.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More