श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन में Gen Z को जोड़ने की पहल: मथुरा में युवाओं को थमाई मशाल, संत बोले- नई पीढ़ी इतिहास-विरासत को समझे - Mathura News

Published on 26 अग॰ 2026

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की ओर से बुधवार को वृंदावन के राधाकृष्ण कृपा धाम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हिंदू पक्षकार एवं न्यास अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने Gen Z के युवाओं को मशाल सौंपकर अभियान में शामिल होने की अपी

.

कार्यक्रम में साधु-संतों के अलावा युवा, महिलाएं, किसान, चिकित्सक, अधिवक्ता और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में महिला और युवतियां भी शामिल हुईं।

कार्यक्रम में महिला और युवतियां भी शामिल हुईं।

नई पीढ़ी को आंदोलन से जोड़ने का संदेश

महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अब समय है कि युवा सनातन धर्म के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को समझें। उन्होंने कहा कि Gen Z को मशाल सौंपना केवल प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आंदोलन को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भगृह स्थल पर मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अलग-अलग स्तर पर चल रहे प्रयासों को व्यापक जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

कई वर्गों के युवाओं को जोड़ने की योजना

महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अभियान से हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन धर्म के युवाओं के साथ सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, पुरातत्वविद, इतिहासकार, चिकित्सक, सैनिक, किसान और सामाजिक एवं महिला संगठनों को भी जोड़ा जाएगा।

उन्होंने युवाओं से श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का अध्ययन करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि जन्मभूमि से जुड़े मामले में हिंदू पक्ष की ओर से न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत किए जा चुके हैं और कानूनी प्रक्रिया के साथ सामाजिक स्तर पर भी जनजागरण जारी रहेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते संत-महंत।

कार्यक्रम को संबोधित करते संत-महंत।

संत बोले- मूल गर्भगृह स्थल पर मंदिर बनना चाहिए

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संत गोविंदानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि जिस स्थल को भगवान श्रीकृष्ण का मूल गर्भगृह स्थल माना जाता है, वहां मंदिर का पुनर्निर्माण होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से वर्तमान परिस्थितियों को समझकर भविष्य में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

संत फूलडोल महाराज ने हिंदू समाज से महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चल रहे अभियान में सहभागी बनने की अपील की। संत बलराम दास बाबा ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होकर अभियान को उसके परिणाम तक पहुंचाने के लिए प्रयास करना होगा।

संत डॉ. आदित्यानंद जी महाराज ने कहा कि हिंदू समाज अपने अधिकार की मांग कर रहा है और न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। इस्कॉन वृंदावन के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन रामविलास चतुर्वेदी और मांडवी राठौर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान संत कृष्णमुरारी, संत श्यामानंद महाराज, कुंवर दामोदर सिंह, आरबी चौधरी, अशोक प्रताप सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, चंदन सिंह, डीडी चौहान एडवोकेट, रत्नेश मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव, नीलम यादव, सच्ची, वंदना, अंजू, पूर्ति, आकांक्षा, निखिल और सम्राट आदि मौजूद रहे।