अब Flipkart से भी मंगवा सकेंगे खाना, Swiggy-Zomato को मिलेगी कड़ी टक्कर

Published on 24 जुल॰ 2026

Jul 24, 2026 02:54 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Flipkart जल्द ही भारत में अपनी Food Delivery Service शुरू करने वाला है। ऐसा कर के कंपनी Swiggy और Zomato को टक्कर देने की तैयारी में है। जानें कब लॉन्च हो सकती नई सर्विस, किन शहरों में शुरुआत होगी।

flipkart

Flipkart का बड़ा दांव, जल्द शुरू करने जा रहा Food Delivery सर्विस

ऑनलाइन फूड डिलीवरी मार्केट में कम्पटीशन बढ़ने वाला है। अभी तक इस सेक्टर में Swiggy और Zomato का दबदबा रहा है, लेकिन अब ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart भी इस बाजार में एंट्री की तैयारी कर रही है। Flipkart आने वाले कुछ हफ्तों में अपनी नई Food Delivery Service शुरू कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो ग्राहकों के पास खाना ऑर्डर करने के लिए एक और ऑप्शन होगा। Flipkart पहले से ऑनलाइन शॉपिंग, किराना और क्विक कॉमर्स जैसी कैटेगरी में अपनी मौजूदगी बढ़ा चुका है। अब कंपनी फूड डिलीवरी सेगमेंट में उतरकर अपने बिजनेस को और मजबूत करना चाहती है। माना जा रहा है कि Flipkart अपने बड़े ग्राहक आधार और डिलीवरी नेटवर्क का फायदा उठाकर Swiggy और Zomato को कड़ी टक्कर दे सकता है।

Flipkart क्यों उतर रहा है Food Delivery बिजनेस में

भारत में ऑनलाइन फूड डिलीवरी का बाजार लगातार बढ़ रहा है। हर दिन लाखों लोग मोबाइल ऐप के जरिए घर, ऑफिस या कॉलेज में खाना ऑर्डर करते हैं। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए Flipkart भी इस सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है। कंपनी के पास पहले से करोड़ों रजिस्टर्ड ग्राहक, मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम मौजूद है। ऐसे में फूड डिलीवरी बिजनेस में कदम रखना उसके लिए एक अच्छा फैसला माना जा रहा है।

Swiggy और Zomato को मिलेगी ताक्कत

अगर Flipkart अपनी नई सर्विस लॉन्च करता है, तो बाजार में कम्पटीशन और बढ़ सकता है। संभावना है कि कंपनी शुरुआती दौर में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कम डिलीवरी चार्ज, डिस्काउंट, कैशबैक और खास ऑफर पेश करे। इससे ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन मिल सकते हैं और कंपनियों के बीच बेहतर ऑफर देने की होड़ भी बढ़ सकती है।

इन शहरों में पहले शुरू हो सकती है फ्लिपकार्ट की सर्विस

कंपनी ने फिलहाल शहरों की लिस्ट जारी नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि शुरुआत दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और चेन्नई जैसे बड़े शहरों से हो सकती है। बाद में इस सेवा को अन्य शहरों में भी विस्तार दिया जा सकता है।