FIFA Spain Win: स्पेन ने जीता फीफा वर्ल्ड कप और मालामाल हो गईं मिया खलीफा, एक झटके में झोली में आए 14 करोड़

Published on 20 जुल॰ 2026

FIFA Spain Win: स्पेन ने जीता फीफा वर्ल्ड कप और मालामाल हो गईं मिया खलीफा, एक झटके में झोली में आए 14 करोड़

मिया खलीफा का बड़ा दांवImage Credit source: सोशल मीडिया

Mia Khalifa 1.65 Million Win: खेलों के बड़े मुकाबलों पर दांव लगाने का खुमार अक्सर दुनिया भर के सेलिब्रिटीज के सिर चढ़कर बोलता है, लेकिन इस बार मिया खलीफा ने ऐसा दांव खेला, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज फुटबॉल मुकाबले में मिया खलीफा ने अपनी किस्मत आजमाई थी. स्पेन की शानदार जीत के साथ ही मिया खलीफा की एक झटके में रातों-रात बड़ी कमाई हो गई है और उन्होंने इस अकेले मैच से पूरे 1.65 मिलियन (लगभग 14 करोड़) की भारी-भरकम रकम अपनी जेब में डाल ली है.

ये पूरा वाकया तब सुर्खियां बना जब मिया खलीफा ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस शानदार जीत का खुलासा किया. दरअसल, मैच की शुरुआत से पहले ही मिया खलीफा ने अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम के खिलाफ स्पेन की जीत पर बड़ा दांव लगाया था. मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां स्पेन के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी रणनीति और जबरदस्त खेल से अर्जेंटीना के छक्के छुड़ा दिए. जैसे ही मैच की अंतिम सीटी बजी और स्पेन ने जीत की ट्रॉफी उठाई, वैसे ही मिया खलीफा के बेटिंग अकाउंट में करोड़ों की रकम क्रेडिट हो गई.

सोशल मीडिया पर शेयर किया स्क्रीनशॉट

मैच खत्म होने के तुरंत बाद मिया खलीफा ने अपने इस भारी-भरकम पे-आउट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर दिया. इसके बाद मिया खलीफा ने खुशी जताते हुए लिखा कि उन्हें स्पेन के युवा खिलाड़ियों और उनकी टीम की काबिलियत पर पूरा भरोसा था और इसी भरोसे ने आज उन्हें करोड़ों रुपये जितवा दिए. मिया का ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. कुछ ही घंटों में इस पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई.

Mia Kkhalifa 1280 720 Pic

यूजर्स बोले, ‘इसे कहते हैं असली लक’

मिया खलीफा के इस दांव और इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो खेमों में बंट गए हैं. मिया के फैंस जहां उन्हें इस ‘जैकपॉट’ जीत के लिए ढेरों बधाइयां दे रहे हैं, वहीं कई फुटबॉल प्रेमी इस बात से हैरान हैं कि कैसे उन्होंने लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना के खिलाफ दांव लगाने का रिस्क लिया. कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि मिया खलीफा ने तो पूरे महीने की कमाई एक ही मैच में निकाल ली, वहीं कुछ ने इसे ‘प्योर लक’ करार दिया.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More

google button