खुले तेल की बिक्री पर लगी FDA की रोक हटी! महाराष्ट्र में अब बनेगी नई SOP

Published on 26 अग॰ 2026

महाराष्ट्र में खुले खाद्य तेल की बिक्री पर लगी रोक हट गई है. CM देवेंद्र फडणवीस ने FDA को नई SOP बनाने को कहा है, ताकि तेल में मिलावट रोकी जा सके और छोटे बिजनेस करने वालों का काम भी जारी रहे.

Written By : उफक साहिल |  Updated at : 26 Aug 2026 07:50 PM (IST)

Preferred Sources

Maharashtra loose oil ban lifted, FDA to frame new SOP. खुले तेल की बिक्री पर लगी FDA की रोक हटी! महाराष्ट्र में अब बनेगी नई SOP

Oil Adulteration: तेल बिक्री पर बनेंगे नए नियम

Source : ABP LIVE

महाराष्ट्र में खुले तेल का बिजनेस करने वाले दुकानदारों के लिए अब राहत की खबर है. कुछ दिन पहले FDA के फैसले से छोटे बिजनेस करने वाले की परेशानी ज्यादा हो गई थी. अब सरकार ने इस मामले में नया रास्ता निकालने की तैयारी की है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐसी SOP बनाने को कहा है, जिससे तेल में मिलावट भी रोकी जा सके और छोटे बिजनेस करने वाले का काम भी चलता रहे.

महाराष्ट्र FDA ने 20 अगस्त को खुले खाद्य तेल और फैट की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया था. विभाग ने तेल को सिर्फ सीलबंद और सेफ्टी के सही लेबल वाली पैकिंग में बेचने को कहा था. पैकेट पर तेल का सोर्स, बैच नंबर, पैकिंग की तारीख और एक्सपायरी डेट जैसी जानकारी देना जरूरी किया गया था.

यह भी पढ़ें: 379 के आर्डर पर 744 रुपये का डिलीवरी चार्ज, Zomato पर दिन-दहाड़े लूट

क्यों लगाई गई थी रोक?

FDA के मुताबिक, जांच के दौरान कई जगह खाने पीने से जुड़े सेफ्टी नियमों का पालन नहीं होने की बात सामने आई थी. कुछ मामलों में ऐसे खराब कंटेनर जिसमें तेल रखने, पुराने कंटेनर दोबारा इस्तेमाल करने और तेल की गलत तरीके से पैकिंग करने जैसी गड़बड़ियां मिली थीं. बार बार गर्म किए गए तेल के इस्तेमाल पर भी विभाग ने कार्रवाई की थी.

FDA के इस फैसले के बाद खुले तेल का बिजनेस करने वाले दुकानदारों ने विरोध किया था. उनका कहना था कि इससे कई छोटे और पुराने बिजनेस पर असर हो सकता हैं. गांव के इलाकों में भी लोगों को परेशानी होने की डर जताई गई थी, जहां पैक किया हुआ तेल हर जगह आसानी से नहीं मिलता.

अब क्या होगा?

मुख्यमंत्री फडणवीस ने FDA को ऐसी SOP बनाने का कह दिया है, जिससे तेल की अच्छी या खराब हालात की जांच हो सके और मिलावट पर रोक लगाई जा सके. साथ ही पुराने बिजनेस को पूरी तरह बंद नहीं करना पड़े. नई SOP में खुले तेल की बिक्री को लेकर नियम और शर्तें साफ की जाएंगी.

यानी फिलहाल पुरानी रोक वापस ले ली गई है, लेकिन आगे खुले तेल की बिक्री किस तरह और किस नियमों के अनुसार होगी, ये नई SOP के जरिए फिक्स किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:379 के आर्डर पर 744 रुपये का डिलीवरी चार्ज, Zomato पर दिन-दहाड़े लूट 

About the author उफक साहिल

उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Read More

Published at : 26 Aug 2026 07:50 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola