सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की डेड बॉडी मिली, FB पर 9 लाख और INSTA पर 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

Published on 27 सित॰ 2026

Home mp-state-news सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की डेड बॉडी मिली, FB पर 9 लाख और INSTA पर 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

Updesh Awasthee

9/27/2026 08:54:00 PM

सिंगरौली, 27 सितंबर 2026: फेसबुक पर 9 लाख से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर 7 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स वाली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की डेड बॉडी सिंगरौली में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली है। उसके पिता बनारस में रहते हैं। सिंगरौली में वह अपनी मां और बहन के साथ रहती थी। पता चला की घटना के ठीक पहले उसकी दिल्ली के एक युवक से फोन पर लड़ाई हुई थी। 

डांस रील्स शेयर करती थी

मोरवा पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने सुसाइड से पहले फेसबुक पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। फेसबुक पर उनके 9 लाख 28 हजार और इंस्टाग्राम पर 7 लाख 12 हजार फॉलोअर्स हैं। वह गानों पर डांस रील्स बनाकर फेसबुक-इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं।

सोशल मीडिया पर निधि की आखिरी पोस्ट

सुसाइड से पहले निधि ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा- इस अधूरे से दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया, इसलिए कहा जाता है खुद से प्यार करो किसी और से नहीं, खुद में खुद को तलाश करो, किसी और में आखिर कब तक तलाशोगे खुद को।

रात को खाना भी नहीं खाया था

निधि की मां लता तिवारी ने बताया- शनिवार रात करीब 8 बजे निधि की दिल्ली निवासी सोनू सिंह नाम के युवक से फोन पर बहस हुई थी। बातचीत के बाद निधि ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की और खुद को कमरे में बंद कर लिया। रात करीब 9 से 10 बजे के बीच परिजन ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। निधि ने खाना खाने से इनकार किया और उन्हें अकेला छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद परिजन सोने चले गए।परिजन ने बताया- रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। परिजन को अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की से अंदर देखा तो निधि का शव फंदे पर लटका था।

फोन कॉल और सोशल मीडिया एक्टिविटी की जांच

मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया- परिजन की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस परिजन के बयान दर्ज कर रही है। उन्होंने बताया- निधि के फोन कॉल डिटेल और सोशल मीडिया एक्टिविटी भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत से पहले निधि किन लोगों के संपर्क में थीं और उनकी आखिरी बातचीत से जुड़े सभी पहलू क्या थे। 

Tags

  • Newer

  • Older