Fauzi Film Update: 2026 में नहीं आ रही प्रभास की 'फौजी'? 2027 में चिरंजीवी की इस फिल्म से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

Published on 10 सित॰ 2026

Fauzi Film Update: 2026 में नहीं आ रही प्रभास की ‘फौजी’? 2027 में चिरंजीवी की इस फिल्म से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

प्रभास की फिल्म फौजी पर अपडेट

Prabhas Film Fauzi Update: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्मों का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहता है. भले ही उनकी साल 2 साल में एक फिल्म ही आती है लेकिन ऑडियंस उन फिल्मों पर टूट पड़ती है. अब ऐसी ही एक फिल्म लेकर प्रभास सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहे हैं. इसकी रिलीज डेट पर ताजा अपडेट आया है. लेकिन फैंस के लिए ये अपडेट थोड़ा निराशाजनक हो सकता है. इसके अलावा प्रभास की फौजी के इस नए अपडेट ने फैंस की उत्सुकता भी बढ़ा दी है. इस फिल्म का सामना चिरंजीवी की काका से हो सकता है.

रिपोर्ट्स की मानें तो पहले प्रभास की ये फिल्म 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी. लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि ये 2027 में संक्रांति के मौके पर रिलीज की जाएगी.

क्या इस वजह से पोस्टपोन हुई फौजी?

फौजी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को पहले 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज किया जाना था. लेकिन इसी बीच खबर आई कि विश्वक सेन की लेगीसी फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है. वहीं ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा है कि नागा चैतन्या कि पैन इंडिया फिल्म वृषकर्मा और दुलकर सलमान की श्री श्री भी 3-4 तारीख को रिलीज की राह देख रही हैं. इन 3 फिल्मों से टकराव से बचने के लिए मेकर्स फौजी की रिलीज को आगे के लिए शिफ्ट करने का फैसला ले सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म को संक्रांति 2027 के मौके पर जारी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss Casting Crisis: 100 दिनों की कैद, इमेज का कबाड़ा और इन्फ्लुएंसर्स की बदतमीजी, बिग बॉस से बड़े सितारों ने क्यों मोड़ा मुंह?

अब प्रभास की फौजी का होगा महाक्लैश

भले ही प्रभास की फौजी को संक्रांति 2027 फेस्टिवल के मौके पर रिलीज किया जा रहा है. लेकिन इसके बाद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश से पीछा छूटने वाला नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें तो फौजी फिल्म के साथ ही साउथ फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी की भी फिल्म काका रिलीज की जा सकती है. इसे लेकर हाल ही में अपडेट आया था. अगर ऐसा होता है तो फिर साल की शुरुआत में ही दो बड़ी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होना एकदम तय ही मान कर चलिए. फौजी की बात करें तो इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट इमानवी नजर आएंगी. फिल्म में मिथुन चत्रवर्ती, जया प्रदा और अनुपम खेर के भी शामिल होने की खबरें हैं.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button