Ishqnama True Story: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और जय रंधावा (Jayy Randhawa) मचअवेटेड पंजाबी फिल्म 'इशकनामा' 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही चर्चा हो रही हैं, क्योंकि मेकर्स ने दावा किया है कि ये भारत-पाकिस्तान की एक सच्ची प्रेम कहानी पर बेस्ड हैं. फिल्म के ट्रेलर और प्रमोशनल कैंपेन में भी बार-बार दो नाम सामने आते हैं, निम्मा और नसीमा. आखिर ये दोनों कौन थे? इनकी प्रेम कहानी इतनी खास क्यों मानी जाती है कि इस पर फिल्म बन गई? तो आइए जानते हैं पूरी कहानी.
कौन थे निम्मा और नसीमा?
फिल्म 'इशकनामा' की कहानी 1982 के दौर में भारत-पाकिस्तान सीमा के आसपास घटित एक प्रेम कहानी पर बेस्ड बताई जा रही हैं. निम्मा भारत के पंजाब का रहने वाला एक सिख था, जबकि नसीमा पाकिस्तान की रहने वाली मुस्लिम महिला थी. दोनों अलग-अलग देशों और धर्मों से थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें ऐसे मिलाया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे. उस दौर में सीमा से जुड़े इलाकों में रहने वाले परिवारों के बीच रिश्तेदारी, बिजनेस और सामाजिक संपर्क बने रहते थे, ऐसे ही निम्मा और नसीमा की भी मुलाकात हुई थी और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे.
बेहद मुश्किल भरा रहा दोनों का प्यार
नसीमा और निम्मा के लिए प्यार आसान नहीं था. दोनों के बीच सिर्फ धर्म नहीं, बल्कि दो देशों की सीमा भी खड़ी थी. भारत और पाकिस्तान के रिश्ते हमेशा तनावपूर्ण रहे हैं, ऐसे में दोनों देशों के नागरिकों का शादी करना या साथ रहना बेहद मुश्किल था. वीजा, कानूनी प्रक्रियाएं, सुरक्षा एजेंसियों की जांच और सामाजिक विरोध जैसी कई चुनौतियां उनके सामने थीं. लेकिन दोनों ने समाज और सीमाओं के बावजूद अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन अंत में दोनों को जुदा होना पड़ा.
ये भी पढ़ें- Ishqnama Trailer: सरहदों से बड़ी निकली मोहब्बत, शहनाज गिल और जय रंधावा की पीरियड लव स्टोरी का ट्रेलर हुआ रिलीज
अब कहां हैं रियल निम्मा और नसीमा?
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि निर्मल सिंह यानि 'निम्मा' आज भी भारत में रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी उम्र अब 70 साल से ज्यादा हो गई है और वो दशकों तक नसीमा की याद में जीते रहे. वहीं नसीमा बेगम को लेकर लंबे समय तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई थी. हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, 2019 में निम्मा की नसीमा से फोन पर बात हुई थी. उसी बातचीत में नसीमा ने बताया कि वो अब इंग्लैंड में अकेली रहती हैं. हालांकि कि दोनों की बातचीत और नसीमा के इंग्लैंड में होने की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है.
क्या सच में फिल्म नसीमा-निम्मा की कहानी है?
फिल्म के टीजर, ट्रेलर और प्रमोशनल पोस्टरों में मेकर्स ने साफ लिखा है कि 'इशकनामा' 'True Story of True Lovers- Nimma & Nasima' से प्रेरित है। हालांकि मेकर्स ने अब तक ऑफिशियली पूरी कहानी नहीं बताई है. फिल्म इशकनामा में भी नसीमा और निम्मा की कहानी की तरह दिखाया गया है कि कैसे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और फिर उनका रिश्ता परिवार, समाज और दोनों देशों के तनाव के बीच फंस जाता है.
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में शहनाज गिल नसीमा का रोल में नजर आ रही हैं. वहीं, जय रंधावा निम्मा को रोल प्ले करते दिख रहे हैं. इन दोनों के अलावा फिल्म में सौरभ सचदेवा (Saurabh Sachdeva), महाबीर भुल्लर (Mahabir Bhullar), अंजुम बत्रा (Anjum Batra), प्रीत भुल्लर (Preet Bhullar) और अरविंदर कौर (Arvinder Kaur) भी अहम रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन अरविंदर एस. खैरा ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले पर धीराज रतन ने काम किया है.
ये भी पढ़ें- Ramayana Trailer Postponed: पोस्टपोन हुआ रामायण का ट्रेलर, रिलीज से चंद घंटे पहले मेकर्स ने कर डाला ऐसा पोस्ट
'इशकनामा' के फेमस गाने
'इशकनामा' की कहानी की तो चर्चा हो ही रही है, इसके अलावा इसका म्यूजिक भी रिलीज से पहले काफी चर्चा में रहा. इसके गानों बी प्राक (B Praak) ने गाए हैं और जानी (Jaani) ने लिखा है. फिल्म के प्रमोशनल ट्रैक्स और ट्रेलर थीम को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म के म्यूजिक एल्बम के फेमस गानों की लिस्ट में 'इशकनामा' (Title Track)
मैं तेरे नाल, रब राखा, वे सोनिया शामिल है. इन गानों में रोमांस, जुदाई और बॉर्डर के दर्द को खूबसूरती से दिखाया गया है.
फिल्म का बजट कितना है?
मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म का बजट रिवील नहीं किया है. हालांकि कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म 25 से 30 करोड़ रुपये में बनी है और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में इसे अब तक की सबसे बड़े स्केल और हाई-बजट फिल्मों में से एक बताया जा रहा है. सोशल मीडिया प्रमोशन के दौरान भी इसे "Biggest Budget Punjabi Film" कहा गया है. अलग-अलग रिपोर्ट्स में बजट को लेकर दावे किए गए हैं, लेकिन किसी भी आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
FAQ
1. निम्मा और नसीमा की पहली मुलाकात कैसे हुई थी?
-दोनों की मुलाकात भारत-पाकिस्तान सीमा से जुड़े इलाके में हुई थी.
2. निम्मा और नसीमा की प्रेम कहानी अधूरी क्यों रह गई?
-दोनों देशों की सीमा, कानून और सामाजिक दबाव उनकी सबसे बड़ी बाधा बने.
3. क्या असली निम्मा आज भी जिंदा हैं?
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्मल सिंह उर्फ निम्मा आज भी जिंदा हैं.
4. निम्मा और नसीमा की कहानी किस साल की है?
-.निम्मा और नसीमा की प्रेम कहानी 1982 के दौर से जुड़ी बताई जाती है.
5. 'इशकनामा' की सबसे बड़ी खासियत क्या है?
ये फिल्म भारत-पाकिस्तान की एक सच्ची प्रेम कहानी से प्रेरित फिल्म है, जो इसे खास बनाती है.
ये भी पढ़ें- Explainer: एक्टिंग से राजनीति में गए ये सितारे, कोई बना CM तो किसी ने संभाला ये पद, जानें इनकी पूरी डिटेल