Explainer: क्या टूट गई थी अक्षय कुमार-परेश रावल की दोस्ती? किसने क्या कहा और कैसे खत्म हुई लड़ाई? जानिए पूरी कहानी

Published on 17 जुल॰ 2026

Akshay Kumar Paresh Rawal Friendship: बॉलीवुड में अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी को कॉमेडी का किंग कहा जाता है. हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग, वेलकम, दे दना दन, ओएमजी जैसी फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया और दर्शकों को खूब हंसाया. लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आईं कि दोनों के रिश्तों में दरार आ गई है. इसकी वजह बनी 'हेरा फेरी 3' और उससे जुड़ा कानूनी विवाद. अब परेश रावल ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की  और बताया है कि आखिर उनके और अक्षय के बीच क्या हुआ था.

अक्षय और परेश की जोड़ी की शुरुआत

अक्षय कुमार और परेश रावल ने 90 के दशक के आखिर और 2000 के दशक में साथ काम करना शुरू किया था. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया, लेकिन असली पहचान साल 2000 में आई 'हेरा फेरी' (Hera Pheri) से मिली.फिल्म में अक्षय कुमार ने राजू, सुनील शेट्टी ने श्याम और परेश रावल ने बाबूराव गणपतराव आप्टे का किरदार निभाया था. बाबूराव का किरदार इतना फेमस हुआ कि आज भी उसके डायलॉग और मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसके बाद दोनों ने लगातार कई हिट फिल्मों में साथ काम किया. उनकी कॉमिक टाइमिंग और एक-दूसरे के साथ स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

असल में क्या दोस्त हैं अक्षय-परेश?

वैसे अक्षय और परेश रावल की जोड़ी को शानदार माना जाता है. लेकिन दोनों के बीच अनबन के बाद से लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या दोनों असल में भी उतने ही अच्छे दोस्त है, जितना बड़े पर्दे पर लगते हैं. तो बता दें कि कुछ समय पहले परेश रावल ने इससे इंकार कर दिया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- 'अक्षय मेरे दोस्त नहीं हैं, बल्कि मेरा सहयोगी है.' हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया था कि इसका मतलब ये नहीं कि उन दोनों के रिश्ते खराब है. उनका कहना था कि दोस्ती एक अलग रिश्ता होती है, जबकि अक्षय के साथ उनका रिश्ता बेहद प्रोफेशनल और सम्मान से भरा है.

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार संग अनबन, हेरा फेरी 3 विवाद से OMG 2 तक, Paresh Rawal ने हर एक मुद्दे पर रखी अपनी राय

'हेरा फेरी 3' से शुरू हुआ पूरा विवाद

दोनों को लेकर विवाद तब बढ़ा जब परेश रावल (Paresh Rawal) ने अचानक 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) छोड़ने का फैसला किया. उस समय खबर आई कि उन्होंने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है. इससे फैंस भी हैरान रह गए क्योंकि बाबूराव के बिना 'हेरा फेरी' की कल्पना करना मुश्किल है.इसी दौरान अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी की ओर से परेश रावल को 25 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भी भेजा गया. आरोप था कि फिल्म छोड़ने से प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचा और कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन हुआ है.

परेश रावल ने अब क्या कहा?

वहीं, हाल ही में विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने पहली बार इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है.उन्होंने साफ कहा कि उनका फिल्म छोड़ने का फैसला अक्षय कुमार की वजह से नहीं था. परेश के मुताबिक, मामला पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट और अधिकारों से जुड़ा था. उनका कहना था कि 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक से जुड़े कुछ कानूनी पहलू थे और बिना जरूरी मंजूरी के वो फिल्म के लिए हामी नहीं भर सकते थे.

अक्षय ने कानूनी नोटिस क्यों भेजा?

इंटरव्यू में परेश रावल ने अक्षय कुमार की ओर से मिले कानूनी नोटिस भेजने को लेकर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा- ' अक्षय कुमार ने ये कदम भावनाओं में आकर उठाया था. शायद अक्षय को लगा होगा कि वो मुझे मना कैसे कर सकते हैं? इसी वजह से उन्होंने कानूनी नोटिस भेज दिया.' परेश रावल ने ये भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इसमें कोई पर्सनल दुश्मनी थी. उनके मुताबिक ये एक इमोस प्रोसेस था, न कि पर्सनल लड़ाई.

ये भी पढ़ें- Explainer: बॉलीवुड फिल्मों में क्यों आता है इंटरवल, हॉलीवुड में क्यों नहीं चलता ये फॉर्मूला?

पर्सनल रिश्तो पर पड़ा असर

परेश रावल से जब ये सवाल किया गया कि क्या उनका और अक्षय कुमार के बीच काम को लेकर पर्सनल रिश्ते पर कुछ असर पड़ा तो एक्टर ने इस बात से साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा- 'हमारा विवाद केवल फिल्म और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा था. मेरा और अक्षय का कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं था और न ही मुझे उनके साथ काम करने में कभी कोई दिक्कत रही है. वहीं, बता दें कि जब ये विवाद शुरू हुआ था तब अक्षय कुमार ने सीधे तौर पर परेश रावल के खिलाफ पब्लिकली  बयानबाजी नहीं की थी.

अक्षय ने परेश राव को बताया था दोस्त

एक तरफ जहां परेश रावल ने कहा था कि अक्षय उनके दोस्त नहीं है बल्कि  सहयोगी है. लेकिन  एक इवेंट में अक्षय कुमार ने कहा था कि परेश रावल उनके अच्छे दोस्त हैं और वो उनके बारे में किसी तरह की नेगेटिविट कमेंट सुनना पसंद नहीं करेंगे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि मामला अदालत में है, इसलिए वो इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते. बाद में भी उन्होंने पब्लिकली इस विवाद को आगे नहीं बढ़ाया था और कानूनी प्रक्रिया के तहत ही रास्ता चुना था..

कैसे हुई दोनों के बीच सुलह?

कुछ समय बाद परेश रावल ने हेरा फेरी 3 में वापसी का ऐलान किया था और दोनों पक्षों के बीच बातचीत से मामला सुलझ गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक परेश रावल ने साइनिंग अमाउंट भी लौटा दी थी और बाद में दोनों के बीच विवाद खत्म हो गया. इसके बाद उन्होंने कहा कि रिश्तों में कड़वाहट नहीं आई और जो भी गलतफहमी थी, वो दूर हो गई. वहीं, इस समय ये मुद्दे एक बार फिर चर्चा में इसलिए है क्योंकि परेश रावल ने लेटेस्ट इंटरव्य में साफ किया कि उनका और अक्षय कुमार का रिश्ता खराब नहीं है. उन्होंने कहा कि कानूनी नोटिस को वो एक "इमोशनल रिएक्शन" मानते हैं और आज उनके मन में अक्षय के लिए कोई नाराजगी नहीं है.

ये भी पढ़ें- Explainer: 2400 करोड़ की 'The Odyssey' क्यों है इतनी खास? जानें क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म देखने के 5 बड़े कारण