Explainer: फीफा विश्वकप के इतिहास में पहली बार! शीर्ष-4 रैंकिंग वाली टीमें सेमीफाइनल में; जानें एनालिसिस और पूरा शेड्यूल

Published on 12 जुल॰ 2026

Sun, 12 Jul 2026 10:57 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 12 Jul 2026 10:57 AM IST

सार

फीफा विश्व कप 2026 ने इतिहास रच दिया है। 96 वर्षों में पहली बार फीफा रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें- फ्रांस, अर्जेंटीना, स्पेन और इंग्लैंड, सेमीफाइनल में पहुंची हैं। जानिए चारों टीमों की सबसे बड़ी ताकत, प्रमुख खिलाड़ी, भारतीय समयानुसार पूरा शेड्यूल और किन मुकाबलों पर दुनिया की नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन

Explainer: For the First Time in FIFA World Cup history Semi-finals Feature the Top Four Ranked Teams

फीफा विश्वकप - फोटो : AP

विस्तार

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गई हैं और इस बार एक ऐसा रिकॉर्ड बना है, जो पिछले 96 वर्षों के विश्व कप इतिहास में कभी नहीं बना था। पहली बार फीफा रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें- फ्रांस (नंबर-1), अर्जेंटीना (नंबर-2), स्पेन (नंबर-3) और इंग्लैंड (नंबर-4) एक साथ अंतिम चार में पहुंची हैं।

विज्ञापन



क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से, स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से, इंग्लैंड ने अतिरिक्त समय में नॉर्वे को 2-1 से और मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। अब विश्व फुटबॉल की चार सबसे मजबूत टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमों में से तीन टीमें यूरोपीय हैं, जबकि अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिकी देश है।

विज्ञापन



फीफा विश्वकप में पहली बार बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड


1930 में विश्व कप की शुरुआत के बाद यह पहली बार है जब फीफा रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें एक साथ सेमीफाइनल में पहुंची हैं। आमतौर पर विश्व कप में किसी न किसी दिग्गज टीम को उलटफेर का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार सभी शीर्ष दावेदारों ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अंतिम चार में जगह बनाई है।

विज्ञापन

Explainer: For the First Time in FIFA World Cup history Semi-finals Feature the Top Four Ranked Teams

मेसी और एमबाप्पे - फोटो : FIFA.COM

1992 में रैंकिंग की शुरुआत
 

  • फीफा ने आधिकारिक तौर पर 'मेंस वर्ल्ड रैंकिंग' की शुरुआत साल 1992 में की थी।
  • रैंकिंग सिस्टम लागू होने के बाद से पिछले 8 विश्व कप (1994 से 2022) में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि शीर्ष की चारों टीमें सेमीफाइनल का सफर तय कर सकी हों। 
  • हर बार कोई न कोई बड़ी टीम ग्रुप स्टेज या नॉकआउट में उलटफेर का शिकार हो जाती थी (जैसे 2022 में नंबर 2 बेल्जियम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी)।
  •  उत्तरी अमेरिका में हो रहे इस विश्व कप में फ्रांस (नंबर 1), अर्जेंटीना (नंबर 2), स्पेन (नंबर 3), और इंग्लैंड (नंबर 4) ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर यह अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया है।

फीफा के नए नियम की वजह से हुआ संभव?
इस बार टॉप-4 टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के पीछे फीफा द्वारा टूर्नामेंट के ड्रॉ में किया गया एक बड़ा बदलाव भी जिम्मेदार है-

  • क्वाड्रेंट सेपरेशन: फीफा ने 2026 विश्व कप के लिए नियमों में बदलाव करते हुए शीर्ष 4 सीडेड टीमों को अलग-अलग क्वाड्रेंट (हिस्सों) में रखा था।
  • शर्त और परिणाम: शर्त यह थी कि इन टीमों को अपने-अपने ग्रुप में टॉप करना होगा। इन चारों दिग्गजों ने अपने ग्रुप जीते, जिसके कारण ये सेमीफाइनल से पहले एक-दूसरे से नहीं टकराईं और सभी ने अंतिम-4 में जगह बना ली।

खेल समीक्षकों का मानना है कि जहां यह विश्व कप शुरुआत में बेहद रोमांचक था, वहीं टॉप-4 टीमों के आ जाने से अब यह टूर्नामेंट अपने इतिहास के सबसे प्रेडिक्टेबल (अनुमानित), लेकिन सबसे हाई-क्वालिटी वाले दौर में पहुंच गया है


सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

मुकाबला तारीख (IST) समय वेन्यू
फ्रांस बनाम स्पेन 15 जुलाई रात 12:30 बजे डलास स्टेडियम, टेक्सास
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना 16 जुलाई रात 12:30 बजे अटलांटा स्टेडियम, जॉर्जिया


भारतीय दर्शकों के लिए दोनों मुकाबले देर रात प्रसारित होंगे। अमेरिकी समय के अनुसार ये मैच 14 और 15 जुलाई की दोपहर/शाम को खेले जाएंगे। भारत में समय आगे होने के कारण यह तारीख 15 और 16 जुलाई की रात (12:30 AM) होगी। स्पोर्ट्स चैनलों पर कवरेज मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले उपलब्ध हो जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.