Aug 23, 2026 11:58 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
विनफास्ट ने भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी VF7 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत में 1.10 लाख रुपये से लेकर 1.13 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

विनफास्ट VF7
केवल
₹28,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
विनफास्ट (VinFast) ने भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी VF7 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत में 1.10 लाख रुपये से लेकर 1.13 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की है। कीमतें रिवाइज होने के बाद अब VinFast VF7 की शुरुआती कीमत 22.99 लाख रुपये हो गई है। वहीं, इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 28.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक पहुंच गई है। विनफास्ट VF7 भारतीय बाजार की एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर जानी जाती है। इसे कुल पांच वेरिएंट में ऑफर किया जाता है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
VF7 के फीचर्स
VF 7 की लंबाई लगभग 4.5 मीटर है और इसका एक्सटीरियर डिजाइन VF6 से काफी मिलता-जुलता है। इसका प्रोफाइल काफी क्लीन है, जिसमें स्लोपू रूफलाइन और पीछे की तरफ झुकी हुई विंडशील्ड है। फ्रंट में LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स बोनट लाइन के ठीक नीचे लगी हैं, जबकि मेन हेडलैंप यूनिट बंपर पर नीचे की तरफ हैं। पीछे का हिस्सा भी सामने की लाइटिंग जैसा ही है, जिसमें उसी स्टाइल के एलईडी एलिमेंट्स हैं। साइड और रियर में ब्लैक क्लैडिंग एसयूवी के क्रॉसओवर-जैसे लुक को और बेहतर बनाती है।
इसका ज्यादातर इंटीरियर VF6 जैसा ही है, जिसमें ड्राइवर फोकस्ड लेआउट है और सेंटर कंसोल पर ड्राइवर की तरफ झुकी हुई फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन है। VF6 की तरह इसके डैशबोर्ड में ट्रेडिशनल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं है। क्लाइमेट सेटिंग्स के साथ ज्यादातर कंट्रोल सेंट्रल टचस्क्रीन से ही किए जाते हैं। इसमें लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है।
VF7 पांच ट्रिम लेवल- Earth, Wind, Wind Infinity, Sky और टॉप-स्पेक Sky Infinity में उपलब्ध है। बेस अर्थ ट्रिम में छोटा 59.6 kWh बैटरी पैक मिलता है, जबकि बाकी ट्रिम्स लेवल में बड़ा 70.8 kWh बैटरी पैक और FWD और AWD ऑप्शन मिलते हैं। सिंगल-मोटर FWD ट्रिम्स 201 bhp और 310 Nm का आउटपुट देते हैं। जबकि, स्काई ट्रिम से मिलने वाला ड्यूल-मोटर सेटअप आउटपुट को बढ़ाकर 348 bhp और 500 Nm कर देता है। ARAI के अनुसार, अर्थ ट्रिम की रेंज 438 km, विंड की 532 km और स्काई ट्रिम लेवल की 510 km है।
जल्द आएगी VinFast VF5
वियतनाम की EV कार कंपनी विनफास्ट भी भारत में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज बढ़ाने की तैयारी कर रही है। VF5 को VF6 के नीचे पोजिशन किया जाएगा और इसका इंडिया-स्पेक टेस्ट म्यूल हाल ही में देखा गया है। इसमें क्लैमशेल बोनट, ज्यादा सीधा फ्रंट डिजाइन, नए हेडलैंप और स्प्लिट-लाइटिंग सेटअप मिल सकता है। इंटरनैशनल मार्केट में VF5 को 29.6kWh और 37.23kWh बैटरी ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है। इनसे क्रमशः 95hp और 136hp का आउटपुट मिलता है। हालांकि, भारत-स्पेक मॉडल की पावरट्रेन डिटेल अभी सामने नहीं आई है। इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।

