![]()
ENG vs IND लाइव स्कोर: साख बचाने उतरी टीम इंडिया, जानिए वैभव सूर्यवंशी आज खेलेंगे या नहीं
ENG vs IND Live Scorecard: भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवा मुकाबला आज साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम (The Rose Bowl, Southampton) में खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस सीरीज को पहले ही गंवा चुकी है। सीरीज में अब तक खेले गए चार मुकाबलों में से भारतीय टीम को पिछले लगातार तीन मैचों में हार मिली है। जबकि, पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
वैभव सूर्यवंशी पर फिर होंगी नजरें
भारत के 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी अंतरराष्ट्रीय लेवल पर कोई छाप छोड़ नहीं पा रहे हैं। हालांकि आज फिर से सबकी निगाहें एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी के बल्ले पर होंगी। इस सीरीज में भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं। वहीं इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है।
कितने बजे होगा टॉस
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। जबकि, इंग्लैंड की टीम पूरी ताकत के साथ उतर रही है। जिसमें फिल साल्ट, जोस बटलर और आदिल रशीद जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।
भारत और इंग्लैंड की टी20 टीम (India vs England T20I Full Squads)
भारतीय टीम फुल स्क्वॉड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड टीम फुल स्क्वॉड:
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सन्नी बेकर।
JUL 11, 2026 18:06 IST
ENG vs IND लाइव स्कोर: IPL में शानदार प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके सबका ध्यान खींचा था, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखते ही उनके सामने नई चुनौतियां आ गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके राजस्थान रॉयल्स के साथी जोफ्रा आर्चर ने पिछली दो भिड़ंत में उन्हें हर बार आउट किया है। इससे पता चलता है कि इस युवा खिलाड़ी को अपनी तकनीक के कुछ हिस्सों पर अभी और काम करना होगा।
JUL 11, 2026 18:04 IST
ENG vs IND लाइव स्कोर: आखिरी बार कब जीती थी टीम इंडिया
दोनों टीम आखिरी बार इसी सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में भिड़ी थीं, जिसमें भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। उससे पहले दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं। जहां भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से मात दी थी।
JUL 11, 2026 18:04 IST
ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत-इंग्लैंड हेड टू हेड
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 हेड-टू-हेड में अभी भी भारत का पलड़ा थोड़ा भारी है। दोनों के बीच अब तक कुल 34 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें से 18 मैच भारत ने जीते हैं और 15 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं। वहीं दोनों टीमों के बीच खेले गये सीरीज के पिछले चार मुकाबलों में से तीन मुकाबले इंग्लैंड ने जीते हैं, जबकि इसी सीरीज का पहला टी20 मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया था।
JUL 11, 2026 18:03 IST
ENG vs IND लाइव स्कोर: आज कौन करेगा भारतीय टीम की कप्तानी
इस सीरीज में भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं। वहीं इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।
JUL 11, 2026 18:02 IST
ENG vs IND लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी पर फिर से होंगी आज निगाहें
भारत के 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी अंतरराष्ट्रीय लेवल पर कोई छाप छोड़ नहीं पा रहे हैं। हालांकि, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम जब इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उतरेगी तो सबकी निगाहें एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी के बल्ले पर होंगी।
JUL 11, 2026 17:57 IST
ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत के लिए साख बचाने की चुनौती
इस मैच में भारतीय टीम के लिए साख बचाने की चुनौती है। साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम में आज भारतीय टीम को हर हाल में जीतना होगा। अन्यथा टीम को लगातार दो सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ेगा।
JUL 11, 2026 17:56 IST
ENG vs IND लाइव स्कोर: पहले ही सीरीज गंवा चुकी है भारतीय टीम
भारतीय टीम इस सीरीज को पहले ही गंवा चुकी है। सीरीज में अब तक खेले गए चार मुकाबलों में से भारतीय टीम को पिछले लगातार तीन मैचों में हार मिली है। जबकि, पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
JUL 11, 2026 17:55 IST
ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टी20 आज
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवा मुकाबला आज यानि 11 जुलाई को साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम (The Rose Bowl, Southampton) में खेला जाने वाला है।
- Hindi News
- Sports
- Cricket